भारत को ब्रह्मोस से भी ज्यादा खतरनाक मिसाइल देगा इजरायल, कांप उठेगा पाकिस्तान

Must Read

Israel : इजरायल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की एक बड़ी डिफेंस डील होने वाली है. बता दें कि दुनियाभर के लोग इस हथियार के पीछे लगे हुए हैं लेकिन इजरायल ने इसे सिर्फ भारत को देने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि यह ब्रह्मोस मिसाइल से भी ज्यादा घातक है. ऐसे में इजरायल ने उस उर्दू शेर का एग्जाम्पल सेट किया है, जिसमें शायर कहता है, ‘सारी दुनिया से किनारा करके, हमने रखा है खुद को फकत तुम्हारा करके’. अब बात हथियार की.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह ‘गोल्डन होराइजन’ नाम की एयर-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल है. ये फाइटर जेट्स जैसे सुखोई से लॉन्च की जा सकती है. इसे लेकर रिपोर्ट का कहना है कि ये मिसाइल टर्मिनल फेज में मार्क 5 से ज्यादा स्पीड पकड़ लेती है. जबकि भारत की ब्रहमोस मिसाइल की स्पीड मार्क 3 के आसपास है. माना जा रहा है कि इसकी स्‍पीड इतनी तेज है कि इसे इंटरसेप्ट करना लगभग नामुमकिन हो जाता है.

ब्रह्मोस से भी ज्‍यादा खतरनाक यह मि‍साइल

  • टारगेट:बता दें कि ये गहरे बंकरों, मजबूत किले और यहां तक कि न्यूक्लियर फैसिलिटीज को भी भेद सकती है.
  • रेंज:एक्सपर्ट्स का अनुसार इसकी रेंज 1,000 से 2,000 किलोमीटर तक हो सकती है, जो ब्रह्मोस (लगभग 800 किमी तक) से कहीं ज्यादा है.
  • टारगेट एक्यूरेसी:इतना ही नही बल्कि ये मिसाइल हार्ड टारगेट्स को तबाह करने के लिए खासतौर पर बनाई गई है, जहां ब्रह्मोस जैसे क्रूज मिसाइल मुश्किल से पहुंच पाती हैं.

भारत को प्राथमिकता देने की वजह

जानकारी के मुताबिक इजरायल ने इसे आज तक किसी से शेयर नही किया. दुनिया भर से मांग आई, लेकिन इजरायल ने भारत को प्राथमिकता दी. माना जा रहा है कि ये दोनों देशों के बीच बढ़ती मजबूत डिफेंस पार्टनरशिप का नतीजा है. जानकारी के मुताबिक, PM मोदी ने इजरायल की संसद में कहा था, ‘आज की अनिश्चित दुनिया में भारत और इजरायल जैसे भरोसेमंद पार्टनर्स के बीच मजबूत रक्षा साझेदारी बहुत जरूरी है.’

इन सभी डिफेंस सिस्टम्स पर भी चर्चा

  • डेविड्स स्लिंग:300 किलोमीटर तक मिसाइल और ड्रोन रोकने वाला सिस्टम.
  • रैम्पेज एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल:‘आइस ब्रेकर’ नेवल क्रूज मिसाइल और ‘एयर लोरा’ सुपरसोनिक मिसाइल.
  • आयरन बीम:लेजर बेस्ड डिफेंस, जहां हर शॉट की कीमत सिर्फ 2 डॉलर है. बहुत सस्ता और असरदार.

 2035 तक‘सुदर्शन चक्र‘ को पूरा करने की प्लानिंग

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारत अपनी मल्टी-लेयर्ड मिसाइल शील्ड ‘सुदर्शन चक्र’ को 2035 तक पूरा करने की प्लानिंग कर रहा है. बता दें कि इसमें रूसी S-400, इजरायली बाराक और घरेलू आकाश सिस्टम पहले से शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये नई डील्स भारत की 15,106 किलोमीटर लैंड बॉर्डर और 7,516 किमी कोस्टलाइन को और मजबूत बनाएंगी.

ये डील भारत-इजरायल के बीच नई सिक्योरिटी एलायंस ‘हेक्सागन ऑफ एलायंसेज’ की तरफ इशारा करती है. इसके साथ ही इसमें भारत, अरब-अफ्रीकी देश, ग्रीस, साइप्रस और एशियाई देश शामिल हो सकते हैं. ये रेडिकल फोर्सेस और अस्थिरता के खिलाफ मजबूत कदम होगा.

इसे भी पढ़ें :- भारतीय कपड़े पहनकर…, इजरायली पीएम नेतन्याहू ने रात्रिभोज से पहले पीएम मोदी को दिया सरप्राइज

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This