दुनियाभर में छिड़े जंग के बीच अमेरिका, इजरायल और 7 अरब देशों की सीक्रेट मीटिंग, आखिर क्या है सबकी प्लानिंग

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-US Meeting: ईरान से लेकर यमन और सऊदी तक चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका, इजरायल और 7 अरब देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों की जर्मनी में एक अहम बैठक हुई है, जिसे अमेरिका के सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने आयोजित किया था. इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि बैठक की आधिकारिक घोषणा पहले किसी भी देश की सरकार ने नहीं की थी.

यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब ईरान के साथ जारी युद्ध और पूरे मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में इजरायल के साथ सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए.

बैठक में शामिल कई देशो का इजरायल से कोई संबंध नही

बता दें कि इस बैठक में शामिल हुए देशों में से कई अरब देशों के इजरायल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध तक नहीं है. इसके बावजूद इन देशों के सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बाद में बताया कि उसने जर्मनी में आठ देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ एक निर्धारित सम्मेलन की मेजबानी की थी, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना था.

सीक्रेट मीटिंग में क्या-क्या हुआ?

 रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के दौरान एडमिरल ब्रैड कूपर ने क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने कथित तौर पर दूसरे देशों के सैन्य अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि ईरान की तरफ से अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बनाए जाने के बाद भी अमेरिका की क्षेत्र से अपनी सेना हटाने की कोई योजना नहीं है. यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि अमेरिका और इजरायल के ईरान के साथ युद्ध को 6 महीने से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन तनाव कम नहीं हो रहा है.

होर्मुज को लेकर बढ़ी है टेंशन 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version