Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले बड़े हमले की साजिश! ISI दे रही आतंकवादियोें को ट्रेनिंग

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ISI Pakistan: आतंकवाद को जन्म देने वाला पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में बड़े हमले की साजिश कर रहा है. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI जम्मू-कश्मीर में हमले के लिए आतंकी संगठनों को ट्रेनिंग दे रही है.

दरअसल, भारत सरकार जम्मू कश्मीर में अगस्त में चुनाव कराने की तैयारी कर रही है. इस दौरान जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी द्वारा बड़े हमले की साजिश रची जा रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने आतंकवादी शिविरों को ट्रेनिंग देने के लिए अपने कब्जे में ले लिया है.

चुनाव में खून खराबा मचाने की साजिश

बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा 20 अगस्त के आसपास जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव और निचले निकायों के चुनाव की इसमें घोषणा हो सकती है. यहां चुनाव होते ही भारत सरकार अपनी पकड़ और मजबूत कर लेगी. ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से चुनाव में खलल डालने की पूरी साजिश की जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसको लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों को कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं. इनमें आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक वीडियो भी शामिल है. भारत की खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन भारत में खून खराबा मचाने की साजिश में लगे हैं.

हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर ने की बैठक

मीडिया में ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि इसके लिए पाक अधिकृत कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर खालिद की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई. इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और सेना के अधिकारियों समेत अन्य आतंकवादी संगठनों के बड़े आतंकी भी शामिल हुए थे. भारतीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इस बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि यदि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्वक चुनाव कर लेती है तो वह एक तरह से यहां अपनी पकड़ और मजबूत कर लेगी.

खून खराबा की तैयारी…!

इस बैठक में आतंकियों को सलाह दी गई कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव के दौरान खून खराबा इस तरह हो, ताकि लगे उसे भारत में मौजूद आतंकवादी संगठनों ने किया है. जो वीडियो भारतीय खुफिया एजेंसी को मिली है, उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक भारतीय सीमा में प्रवेश करने के लिए एकत्र हो रहे हैं. न आतंकवादियों के पास हथियार भी मौजूद हैं. इसको लेकर भारतीय एजेसिंया अलर्ड मूड में हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version