Joe Biden: कोरोना संक्रमित हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, डेलवेयर में खुद को करेंगे आइसोलेट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Joe Biden Covid-19: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. इस बात की जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस ने बताया कि बाइडेन में कोविड के हल्के लक्षण देखने को मिले हैं. व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि बाइडेन कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद डेलवेयर लौट रहे हैं, जहां वो खुद को सेल्फ-आइसोलेट करेंगे और अपना काम करना जारी रखेंगे.

81 वर्षीय जो बाइडेन के बुधवार को कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी मिली. हालांकि इससे एक दिन पहले उन्‍होंने लास वेगस में नेशनल कंवेंशन में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्‍होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर हमला बोला था. बाइडेन ने ट्रंप के कार्यकाल के दौरान बनाई गई नीतियों की और देश में बढ़ रही बंदूक हिंसा की निंदा की थी.

पूरी तरह से वैक्सीनेट बाइडेन

बाइडेन के कोविड-19 से संक्रमित होने को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूरी तरह से वैक्सीनेट हैं, उन्हें कोविड-19 का बूस्टर डोज भी लगा हुआ है. उन्‍होंने सबसे हालिया बूस्टर डोज सितंबर 2023 में लगवाया था. इसके बाद भी वह कोविड संक्रमित हो गए हैं. गनीमत ये है कि उनके लक्षण अभी काफी हल्के हैं.

कोविड पॉजिटिव होने पर जो बाइडेन ने क्या कहा?

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बताया कि वह कोविड संक्रमित हो गए हैं. उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में लिखा कि “मैं इस दोपहर में कोविड-19 संक्रमित हुआ हूं, मगर मैं अच्छा फील कर रहा हूं और सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया. मैं इस बीमारी से उबरने के दौरान खुद को आइसोलेट करके रखूंगा और अमेरिकी लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा.”

रैली के बाद बिगड़ी बाइडेन की तबीयत

दरअसल, राष्ट्रपति के डॉक्टर ने बताया कि बाइडेन को सांस लेने संबंधी लक्षण थे. इस दौरान उनकी नाक बह रही थी और खांसी भी होने लगी थी. डॉक्टर के एक नोट में कहा गया कि “वह दिन के पहले इवेंट तक अच्छा महसूस कर रहे थे, लेकिन उसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी. ऐसे में उनका कोविड-19 टेस्ट किया गया और नतीजे पॉजिटिव आए. ”

इसे भी पढ़ें:-जहाजों और विमानों के जरिए ताइवान को घेरने की कोशिश में ड्रैगन, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Latest News

मानवता के लिए मिसाल बनीं Nita Ambani ! KIIT यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

Nita Ambani Honorary Doctorate: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापिका एवं चेयरपर्सन Nita M. Ambani को Kalinga Institute of Industrial Technology...

More Articles Like This

Exit mobile version