आवाम तो छोड़िए, पाकिस्तान में पत्रकार भी नहीं है सुरक्षित; खैबर पख्तूनख्वा में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Journalist Murder: पाकिस्तान में आम आवाम सुरक्षित नहीं है, यह बात सभी को पता है. लेकिन जो खबर सामने आई इससे यह भी साफ हो रहा है कि पाकिस्तान में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं. पाक में आए दिन पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी जान ली जा रही है. एक बार फिर से ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है.

दरअसल, पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से सामने आया है. जहां पर बंदूकधारी बदमाशों ने एक पाकिस्तानी पत्रकार को मौत के घाट उतार दिया है. एक कबायली पत्रकार संघ इस हत्या को लेकर जानकारी दी है.

घर के पास की उतारा मौत के घाट

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पश्तो समाचार चैनल ‘खैबर न्यूज’ से जुड़े पत्रकार खलील जिब्रान की हत्या बदमाशों ने कर दी है. इस घटना को हत्यारों ने खैबर जिले के मजरीना सुल्तानखेल इलाके में उनके घर के पास अंजाम दिया है. हत्या के बाद बदमाश भागने सपल रहे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची है और जांच कर रही है.

इससे पहले भी कई पत्रकारों की हत्या

जानकारी दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान मे किसी पत्रकार की गोलीमारक हत्या की गई हो. इसस पहेल मई के महीने में प्रेस फ्रीडम डे के दिन पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बम ब्लास्ट की खबर सामने आई थी. इस ब्लास्ट में एक पत्रकार की गोलीमारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं, इस ब्लास्ट में 7 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर थी. मृतक पत्रकार की पहचान खुजदार प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुहम्मद सिद्दीक मेंगल के रूप में हुई थी.

यह भी पढ़ें: ईरान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, सड़कों और इमारतों को भारी नुकसान; 4 की गई जान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version