अमेरिका में भारतीय महिला कर्मचारी के शोषण का मामला पहुंचा कोर्ट, बैंक ने आरोपों को किया खारिज

Washington: अमेरिका में भारतीय महिला कर्मचारी के शोषण के आरोपों को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गई है. यह एक बड़े बैंक से जुड़ा विवाद है. एक भारतीय कर्मचारी चिरायु राणा ने लोर्ना हाजदिनी नाम की महिला पर आरोप लगाया है कि उसने उन पर अनैतिक चीजों के लिए दबाव बनाया. चिरायु राणा, जेपी मोर्गन चेज कंपनी के पूर्व कर्मचारी हैं, जहां उनके साथ हाजदिनी काम करती थीं.

चिरायु राणा के सारे आरोप झूठे

अब हाजदिनी ने कहा है कि चिरायु राणा के सारे आरोप झूठे हैं और उनके वकील इसे लेकर सबूत भी पेश कर रहे हैं. वकीलों की ओर से जिरह की गई है कि हाजदिनी ने कभी भी ऐसा कोई काम नहीं किया और वह उस जगह पर भी कभी नहीं गईं, जहां कथित घटना होने की बात कही गई है. वहीं बैंक ने भी इन आरोपों को नकार दिया है. बैंक के प्रवक्ता के मुताबिक इस मामले की आंतरिक जांच की गई, जिसमें फोन रिकॉर्ड और ईमेल की भी जांच हुई, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला.

खुद जांच में नहीं किया पूरा सहयोग

उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत करने वाले व्यक्ति ने खुद जांच में पूरा सहयोग नहीं किया. शिकायत के मुताबिक साल 2024 की शुरुआत से ही हाजदिनी ने कई बार चिरायु राणा के साथ अनुचित व्यवहार किया. आरोप है कि उन्होंने बार-बार गलत टिप्पणियां कीं, दबाव बनाया और अपने साथ संबंध बनाने के लिए भी धमकाया शिकायतकर्ता ने दावा किया कि मना करने पर उन्हें करियर खराब करने की धमकी दी गई.

ताकत का इस्तेमाल कर डराया-धमकाया

मामले में यह भी आरोप है कि हाजदिनी ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर डराया-धमकाया और कई बार जबरदस्ती की कोशिश की. हालांकि ये सभी आरोप फिलहाल केवल शिकायत का हिस्सा हैं, जिनकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें. UAE ने ईरान, लेबनान और इराक की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध, अपने नागरिकों को तुरंत वापस लौटने का भी आदेश

Latest News

Ganesh Chaturthi 2026: केवल 10 दिनों के लिए क्यों आते हैं गणपति बप्पा, यहां जानिए पौराणिक महत्व

Ganesh Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार...

More Articles Like This

Exit mobile version