भुगतना पड़ेगा खामियाजा…अमेरिका का 51वां राज्य बनने के ऑफर पर कनाडा ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Justin Trudeau Response To Donald Trump: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्‍य बनने की सलाह दी थी, जिसे लेकर अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्रंप के इस बयान को ध्यान भटकाने वाली रणनीति करार दिया है.

दरअसल, ट्रूडो ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐसा कभी नहीं होने वाला है. कनाडा के लोगों को कनाडाई होने पर बहुत गर्व है. उन्होंने कहा कि हमारा सबसे आसानी से परिभाषित करने का तरीका एक है कि हम अमेरिकी नहीं हैं.

‘अमेरिकी लोगों को भुगतना पड़ेगा खामियाजा‘

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप बीते कुछ दिनों में कई बार कनाडा को 51वां राज्य बनने का खुला ऑफर दे चुके है. साथ ही  भारी भरकम टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है. ऐसे में ट्रूडो ने अमेरिका को करारा जवाब देते हुए कहा है कि यदि ऐसे टैरिफ लागू किए गए तो अमेरिकी लोगों को बढ़ी हुई कीमतों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. ट्रूडो ने कहा कि यदि वो इन टैरिफ पर आगे बढ़ते हैं, जो तेल, गैस, बिजली, स्टील, एल्युमीनियम, लकड़ी, कंक्रीट सहित अमेरिकी कस्टमर जो कुछ भी कनाडा से खरीदते हैं, वह अचानक से बहुत महंगा हो जाएगा.

ट्रूडो ने 2018 के व्यापार विवाद का किया जिक्र

जस्टिन ट्रूडो ने साल 2018 के व्यापार विवाद के दौरान कनाडा द्वारा काउंटर टैरिफ के इस्‍तेमाल का भी जिक्र किया, जिसमें हेंज केचप, ताश के पत्ते, बोरबॉन और हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल जैसे अमेरिकी सामान थे. उनहोंने कहा कि हम ऐसा नहीं करना चाहते क्योंकि इससे कनाडाई लोगों के लिए भी कीमतें बढ़ जाती हैं और हमारे सबसे करीबी व्यापारिक साझेदार को नुकसान पहुंचाता है.

इसे भी पढें:-‘भारतीय वीजा लेने के लिए दुनिया कतार में खड़ी होगी…’, 20 साल पहले अमेरिका से वीजा न मिलने पर PM Modi ने लिया था…

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version