Canada: विदेशी छात्रों के सपनों पर खंजर चला रही कनाडाई सरकार, वीजा परमिट में की बड़ी कटौती

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Justin Trudeau: कनाडा सरकार ने एक बार फिर विदेशी छात्रों को बड़ा झटका दिया है. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अब विदेशी छात्रों के सपनों पर खंजर चलाते हुए उनके परमिट में और भी ज्यादा कटौती की है. वहीं, इसके लिए उन्‍होंने ‘बुरे अभिनेताओं’ को जिम्‍मेदार बताया है. ट्रूडो के इस फैसले के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि उन्‍होंने कनाडा में रहने की उच्च लागत और विदेशी छात्रों एवं श्रमिकों के आगमन में वृद्धि होने से आवास संकट के भारी दबाव के चलते यह फैसला लिया है.

हालांकि इससे पहले भी उन्‍होंने हाल ही में अस्थायी विदेशी कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती की घोषणा की थी, जिसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था. वहीं, अब एक बार फिर से कनाडा विदेशी छात्रों और श्रमिकों के लिए अध्ययन परमिट की संख्या को और कम कर रहा है.

2 साल में 45 फीसदी वीजा परमिट में कटौती

दरअसल, जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार उन “बुरे तत्वों” पर कार्रवाई करेगी जो “आव्रजन प्रणाली का दुरुपयोग करते हैं और छात्रों का लाभ उठाते हैं.” बता दें कि कनाडा ने इस साल पहले ही 35 फीसदी परमिट कम दिया है. वहीं, अब 2025 में ट्रूडो ने इसमें 10 प्रतिशत और कटौती की घोषणा कर दी है. उन्‍होंने कहा कि वो इस साल विदेशी छात्रों को 35% कम परमिट दे रहे हैं और अगले साल इसमें 10% की और कटौती की जाएगी.

आप्रवासन अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी

ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि आप्रवासन हमारी अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी है, लेकिन जब बुरे तत्व सिस्टम का दुरुपयोग करते हैं और छात्रों का फायदा उठाते हैं, तो हम टूट जाते हैं.

आवास संकट का सामना कर रहे कनाडाई

बता दें कि इस वक्‍त कनाडाई मतदाता भी जीवनयापन की लागत में वृद्धि और आवास संकट का सामना कर रहे है, जो कि विदेशी छात्रों और श्रमिकों सहित अस्थायी निवासियों के आगमन में वृद्धि के कारण है. यदि वजह है कि कनाड़ा में जस्टिन ट्रूडो की लोकप्रियता कम होती जा रही है.

यह भी पढ़ें:-India Vs Pakistan: भारत के दुश्मन पाकिस्तान का साथ देने जा रहा रूस, मॉस्को ने किया ऐलान

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version