चांद पर पहली बार “नीला भूत” की लैंडिंग, उतरते ही बताया- हम चंद्रमा पर हैं

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Blue Ghost On Moon: अमेरिका की एक निजी कंपनी ने अंतरिक्ष में चौंकाने वाला कारनामा किया है. निजी कंपनी ने चांद पर पहली बार नीला भूत (blue ghost) उतारा है. जी हां, यह घटना सच है. अमेरिका की एक एक निजी कंपनी ने अंतरिक्ष में पहली बार ब्लू घोस्ट उतार कर सबको हैरान कर दिया है. प्राइवेट कंपनी ने अपने अंतरिक्ष यान को रविवार को चांद पर उतारा है. यह अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए इस्‍तेमाल किए गए.

चांद पर उतरा नीला भूत

बता दें कि फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ‘ब्लू घोस्ट’ लैंडर स्वचालित रूप से चंद्रमा की कक्षा से उतरा. नीला भूत का लक्ष्य चंद्रमा के उत्तरपूर्वी छोर पर स्थित प्रभाव बेसिन में स्थित प्राचीन ज्वालामुखी गुंबद की ढलानों पर पहुंचना था. कंपनी के मिशन कंट्रोल ने बताया कि, ‘‘हम चांद पर हैं’’. इसके साथ ही उसने बताया कि लैंडर की स्थिति ‘‘स्थिर है’’. टेक्सास स्थित कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने इस अंतरिक्षयान को डेवलप किया है.

चंद्रमा पर इन देशों को मिल चुकी है सफलता

एक दशक पहले स्थापित स्टार्टअप फायरफ्लाई को एक सहज, सीधी लैंडिंग ने ऐसा पहला निजी संगठन बना दिया है, जिसने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर उतारा है. केवल 5 देशों अमेरिका, रूस,  चीन, भारत और जापान ने ही ऐसी सफलता मिलने का दावा किया है. दो अन्य कम्पनियों के ‘लैंडर’ के भी इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा पर उतरने की संभावना है.

फ्लोरिडा से जनवरी के मध्य में प्रक्षेपित किये गये 6 फुट 6 इंच (2 मीटर) लंबे ‘लैंडर’ ने नासा के लिए चंद्रमा पर 10 प्रयोग किए. चांद की ओर जाते हुए, ‘नीला भूत ने अपने गृह ग्रह की अद्भुत तस्वीरें भेजीं. लैंडर ने चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाने के बाद भी चांद की सतह के विस्तृत चित्र लिए.

ये भी पढ़ें :- Russia-Ukraine War: यूक्रेन के समर्थन में आए ये देश, युद्ध विराम को लेकर तैयार किया जाएगा नया खाका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version