PoK में लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंग कैंप, आतंकियों को किया जाता है ट्रेंड, सैटेलाइट इमेज के जरिए हुआ खुलासा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lashkar-e-Taiba training camp:  पाकिस्तान लगातार आतंक के खिलाफ बडी कार्रवार्इ की बात कर रहा हैं, लेकिन जहां पाकिस्‍तान का नाम हो और आतंकवाद की जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. इसी बीच पाकिस्‍तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंग कैंप की तस्वीर सामने आई है. ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या आतंकियों ने इसी कैंप में ट्रेनिंग लेकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमले को अंजाम दिया था.

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को PoK में मौजूद लश्कर के इस कैंप की सैटेलाइट इमेज मिली है, जिसका नाम ‘जंगल मंगल कैंप’ बताया जा रहा है, जो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मनसेहरा जिले के अतर सीसा कस्बे में स्थित है और यही आतंकवादी ट्रेंड किए जाते हैं. ट्रेनिंग के बाद आतंवादियों को लॉन्च पैड पर तैनात किया जाता है…

ट्रेनिंग कैंप में क्या-क्या है? तस्वीर में देखिए

सैटेलाइट द्वारा ली गई आतंकी कैंप के इस तस्‍वीर में ट्रेनिंग कैंप के नजदीक एक मस्जिद भी है. वहीं, ट्रेनिंग कैंप में एक लिविंग एरिया, फॉरेन टेररिस्ट के लिए ट्रेनिंग कैंप, गेस्ट मीटिंग हॉल और पास में एक मिलिट्री एस्टेब्लिशमेंट बिल्डिंग भी मौजूद है. इसके अलावा, हथियारों की प्रैक्टिस के लिए एक बड़ा ग्राउंड एरिया भी मौजूद है.

हाफिज सईद भी आता है पीओके

रिपोर्ट के मुताबिक, पीओके में मौजूद इस जंगल मंगल आतंकी ट्रेनिंग कैंप के फगला बीआर लोकेशन पर आतंकियों और आईएसआई (ISI) के बड़े कमांडरों की बैठकें होती हैं, जिसमें शामिल होने के लिए कई बार लश्कर का चीफ हाफिज सईद भी आता रहता है.

बता दें कि सेटेलाइट कोऑर्डिनेट्स से इस ट्रेनिंग कैंप को लोकेट किया गया है. पीओके में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ट्रेनिंग कैंप, ISI और आतंकियो की मीटिंग पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढें:-अब चुनाव से संबंधी कामों के लिए नहीं इंस्टॉल करना होगा ढेरों ऐप्स, ECI ने लॉन्च किया ECINET, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version