दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस की मां का निधन, कैंसर ने ली जान, प. बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने जताया शोक

New Delhi: भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस की मां और पूर्व भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी जेनिफर पेस का निधन हो गया है. वह 72 वर्ष की थीं और लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमार से लड़ रही थीं. रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. लिएंडर पेस ने कुछ महीनों पहले ही अपने पिता वेस पेस को भी खोया था. जेनिफर के पति और भारत के पूर्व हॉकी स्टार वेस पेस का भी निधन हुआ था. पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने जेनिफर पेस के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

जेनिफर पेस के निधन की खबर से गहरा दुख

एक सोशल मीडिया पोस्ट में सुवेंदु ने लिखा, ‘भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस की माता, श्रीमती जेनिफर पेस के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है. भारतीय बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान और ओलंपियन, भारतीय खेलों में उनके महान योगदान और विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा. दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं लिएंडर पेस और उनके पूरे परिवार के साथ हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान दुखी परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे. उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले.’

जेनिफर इतिहास का एक बहुत बड़ा नाम

जेनिफर पेस भारतीय महिला बास्केटबॉल इतिहास का एक बहुत बड़ा नाम थीं. साल 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में वे भारतीय बास्केटबॉल टीम का हिस्सा थीं. उसी ओलंपिक में उनके पति वेस पेस भारतीय हॉकी टीम में खेल रहे थे. बाद में साल 1980 से 1982 के दौरान उन्होंने एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी भी की. जेनिफर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं. इसके लिए उनकी सर्जरी भी हुई थी, लेकिन आखिरकार वे इस जानलेवा बीमारी से जिंदगी की जंग हार गईं.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं जेनिफर

अपनी बीमारी के दिनों में भी वे खेल जगत से जुड़ी रहीं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक और प्रेरित करती रहती थीं. जेनिफर पेस का नाता सिर्फ खेल की दुनिया से ही नहीं, बल्कि भारतीय साहित्य के इतिहास से भी था. वे बांग्ला साहित्य के महान कवि माइकल मधुसूदन दत्त की वंशज थीं. भारतीय खेल इतिहास में इस परिवार का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है.

सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं लिएंडर पेस

वेस पेस भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी थे, जो 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे. वे 1971 के हॉकी वर्ल्ड कप की कांस्य पदक विजेता टीम का भी हिस्सा थे. लिएंडर पेस भारत के सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य मेडल जीता था. जीवन के आखिरी दौर में वेस पेस और जेनिफर पेस एक साथ नहीं रहते थे, क्योंकि कई साल पहले उनके रिश्ते में दरार आ गई थी.

नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की आदत

कोलकाता के खेल प्रेमियों के बीच जेनिफर बेहद लोकप्रिय थीं. अपने जिंदादिल स्वभाव, खेल के प्रति जुनून और नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की आदत की वजह से हर कोई उनका सम्मान करता था. उनके जाने से भारतीय खेल जगत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है.

इसे भी पढ़ें. शादी की तैयारी कर रहे यूक्रेनी कपल की मौत, रूसी मिसाइल ने ली जान, प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version