चीन के शांक्सी प्रांत में पुल ढहने से बड़ा हादसा, 38 की मौत; दर्जनों लोग लापता

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Heavy Rainfall in China: चीन में इस समय कुदरत की मार जारी है. लगातार भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण यहां के कई इलाकों में हालात काफी खराब हो गए हैं. इस बीच चीन में के उत्तर-पश्चिमी शांक्सी प्रांत में एक राजमार्ग पुल के आंशिक रूप से ढहने से कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार इस घटना में अब तक 38 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.

बता दें कि इस घटना को लेकर शुक्रवार शाम को सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया कि 19 जुलाई को हुई इस दुर्घटना में दो दर्जन वाहन तेज बहाव वाली नदी में गिर गए थे. इस घटना में एक शख्स को बचा लिया गया था. पिछले कुछ दिनों में चीन के शांक्सी प्रांत में भारी बारिश हुई थी, जिस कारण डैनिंग राजमार्ग पर पुल ध्वस्त हुआ.

यह भी पढ़ें: डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को घोषित किया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, अब ट्रंप को देंगी टक्कर

जानिए पूरी घटना

चीनी मीडिया के अनुसार इस पुल के टूटने से कम से कम 25 कारें नदी में समा गई थी. इसके बाद तुरंत बचाव दल मौके पहुंचा और रात के कामों में लग गया. बचाव दलों ने पीड़ितों की तलाश में कई किलोमीटर नीचे तक खोज की है. इस घटना के तुरंत बाद आंशिक रूप से ध्वस्त इस पुल की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई. जिसमें देखा जा सकता है कि लगभग 90 डिग्री के कोण पर नीचे बहते भूरे पानी में मुड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. जानकारी के अनुसार नदी एक पहाड़ी घाटी से होकर गुजरती है. वहीं, मई के महीने में गुआंगदोंग प्रांत में इसी तरह की एक घटना में 36 लोगों की मौत हो गई थी.

अन्य की तलाश जारी

बता दें कि इस हादसे के बाद लापता अन्य लोगों की तलाश जारी है. बता दें कि चीन में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के कारण हुई बारिश ने पूरे एशिया में भूस्खलन और बाढ़ की एक शृंखला को जन्म दिया है. हाल के दिनों में ही चीन में गेमी तूफान का कहर भी देखने को मिला था. इस तूफान के कारण 48 लोगों की मौत हो गई थी. हुनान में पहुंचने पर यह चक्रवात एक उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील होकर कमजोर हो गया था.

द प्रिंटलाइंस-

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version