उत्तरी माली में चट्टानों से टकराकर नदी में पलटी नाव, डूबने से एक ही परिवार के 21 सदस्यों समेत 38 की मौत

Mali Accident: उत्तरी माली के टिम्बकटू क्षेत्र में बडा हादसा हुआ है, जहां चट्टानों से टकराकर एक नौका नाइजर नदी में पलट गया. इसमें डूबने से 38 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग सुरक्षित किनारे पर पहुंच गए. स्थानीय अधिकारियों और मृतकों के परिजनों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह दुर्घटना दिरे कस्बे में हुई. इस हादसे ने समाज को गहरे रूप से प्रभावित किया है क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे डूब गए.

38 की डूबकर मौत, 23 लोग सुरक्षित किनारे पहुंचे

हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है लेकिन क्षेत्रीय निवासी और नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष अल्काइदी टूरे ने बताया कि 38 लोगों की डूबकर मौत हो गई और 23 लोग सुरक्षित किनारे पर पहुंच गए. डिरे निवासी मूसा अग अलमौबारेक ट्राओरे ने कहा कि उन्होंने इस दुर्घटना में अपने परिवार के 21 सदस्यों को खो दिया और उन्होंने शवों को निकालने और गिनती करने में स्थानीय अधिकारियों की मदद की.

हमलों को रोकने के उद्देश्य से लगाई गई है रोक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव में वे परिवार और किसान सवार थे जिन्होंने अभी-अभी धान की कटाई की थी. इस नौका को सुबह पहुंचना था क्योंकि रात में सुरक्षा उपायों के कारण नावों का बंदरगाह में प्रवेश प्रतिबंधित है. यह रोक अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों के हमलों को रोकने के उद्देश्य से लगाई गई है. ट्राओरे ने कहा कि नाव चालक सुबह तक इंतजार नहीं करना चाहता था और उसने किसी दूसरे स्थान से किनारे आने की कोशिश की, जहां नाव चट्टानों से टकराकर डूब गई.

जिहादी आतंकवादियों से लड़ रहा है माली

माली की आबादी करीब 2.5 करोड़ है और वह पड़ोसी देश बुर्किना फासो और नाइजर के साथ मिलकर कई दशकों से जिहादी आतंकवादियों से लड़ रहा है. अल-कायदा समर्थित जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन समूह के आतंकवादी माली के टिम्बकटू क्षेत्र में सक्रिय हैं.

इसे भी पढ़ें. प्रयागराज में हादसाः तालाब में समाई एक युवक और तीन बच्चों की जिंदगी, शोक में डूबा गांव

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version