Israel-Hamas War: जो बाइडन के युद्धविराम प्रस्ताव से पीएम नेतन्याहू असहमत, बोले- हमास के खात्मे से पहले गाजा में युद्ध

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Hamas War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के गाजा में युद्धविराम के प्रस्ताव का इजरायल में बंधकों के परिवारों ने समर्थन किया है. लेकिन, इजरायली सरकार ने स्थितियों को देखकर निर्णय लेने का फैसला किया है. गाजा युद्ध करीब आठ महीनों से जारी है, जिसको रोकने के लिए जो बाइडन ने तीन चरणों का प्रस्ताव सार्वजनिक किया है. इसमें इजरायली बंधकों की रिहाई के बदले में स्थायी युद्धविराम की बात भी कही गई है.

इजरायल ने युद्ध रोकने से किया इनकार

इजरायल और हमास से जो बाइडन ने अनुरोध किया है कि वे समझौता करें, जिससे करीब 100 बंधकों की रिहाई संभव हो और करीब 30 बंधकों के शव उनके परिवारों को प्राप्त हो सकें. ये 30 बंधक लड़ाई में फंसकर मारे गए हैं या फिर बीमारियों के चलते मरे हैं. लेकिन, रॉयटर के मुताबिक, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खात्मे से पहले गाजा में युद्ध रोकने से इनकार कर दिया है.

हमलों के शिकार हुए लोगों के मिले शव

इजरायली सरकार ने कहा है कि युद्धविराम के लिए जो शर्तें निर्धारित की गई हैं उनका पूरा होना जरूरी है. गाजा के कई हिस्सों में लड़ाई जारी है. जबालिया शरणार्थी क्षेत्र में हमलों के शिकार हुए 70 लोगों के शव मिले हैं. इनमें 20 शव बच्चों के हैं. इजरायली सेना दो हफ्ते की लड़ाई के बाद गुरुवार को इस क्षेत्र से बाहर निकली है.

यह भी पढ़े: Train Accident: दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन टकराई, पायलटों सहित कई घायल

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version