अफ्रीका में बजा स्वदेशी हथियारों का डंका, टाटा का ‘WHAP’ प्लांट बनकर तैयार

Morocco Tata plant : वर्तमान समय में विदेश में अब स्वदेशी हथियारों का डंका बजने जा रहा है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में टाटा कंपनी का इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल (व्हैप) का प्लांट तैयार हो गया है. इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर मोरक्को जा रहे हैं. बता दें कि वहां पहुंचने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के इस प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे. जानकारी के मुताबिक, ये भारत का किसी दूसरे देश में पहला हथियारों का प्लांट है.

वैश्विक उपस्थिति का परिचायक

ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक अधिकारिक बयान में कहा कि इस यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण टीएएसएल का मोरक्को के बेरेचिड (कैसाब्लांका) में व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (डब्‍ल्‍यूएचएपी यानी व्हैप) 8×8 के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन होगा. जानकारी देते हुए बता दें कि अफ्रीका में यह संयंत्र पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत के रक्षा उद्योग की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति का परिचायक है.

टाटा ने डीआरडीओ के साथ मिलकर किया काम

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, मोरक्को के रक्षा मंत्रालय ने सितंबर 2024 में टीएएसएल से व्हैप बख्तरबंद गाड़ियों को बनाने का करार किया था. बता दें कि इसे तैयार करने के लिए टाटा ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर काम किया था. जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि इसमें करीब 26 टन की इन मिलिट्री व्हीकल में ड्राइवर और कमांडर सहित कुल 12 सैनिक बैठ सकते हैं. इसके साथ ही किसी भी उबड़-खाबड़ इलाकों में सैनिक इन गाड़ियों में बेहद तेजी से मूवमेंट कर सकते हैं.

रक्षा मंत्री रबात में भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

बता दें कि राजनाथ सिंह मोरक्को के रक्षा मंत्री लौदियी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. मीडिया रिपोर्ट के दौरान वे औद्योगिक सहयोग के अवसरों के लिए मोरक्को के उद्योग एवं व्यापार मंत्री रियाद मेजूर से भी मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही अपने यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह मोरक्कों की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे.

समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर होने की उम्‍मीद

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने की भी उम्मीद है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह समझौता ज्ञापन आदान-प्रदान के साथ और भी कई संबंधों का गहन करने के लिए एक संस्थागत ढांचा प्रदान करेगा और यह समझौता इन संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा.

रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों को मिलेगी नई ऊर्जा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि साल 2015 में भारत में मोरक्को के महामहिम राजा मोहम्मद VI की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में तेजी आई है. इसके साथ ही अब राजनाथ सिंह की यात्रा से दोनों देशों को भविष्‍य में इस साझेदारी से विशेष रूप से रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में नई ऊर्जा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें :- यूरोप के कई हवाई अड्डों पर बड़ा साइबर हमला, लंदन और बर्लिन समेत कई जगहों की…

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version