PM मोदी के पॉडकास्ट के बाद तिलमिलाया पड़ोसी देश, जानिए क्‍या कुछ कहा ?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन (Lex Fridman) के पॉडकास्ट में पाकिस्तान (Pakistan) पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय शांति की कोशिशों को नाकाम करने के आरोप लगाए हैं. पीएम मोदी ने यह कहा कि अब तो कभी पाकिस्तानी नेतृत्व की बुद्धि जागेगी, तभी द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की गुंजाइश होगी. पीएम मोदी के इस बयान पर पड़ोसी देश अब बुरी तरह से तिलमिला गया है.

लिहाजा उसने सोमवार को झूठ के पुलिंदे में लिपटा एक और बयान जारी कर दिया है. उसने पीएम मोदी के पॉडकास्ट के प्रसारण के बाद इसे सिरे से नकारते हुए कहा, यह एकतरफा और गुमराह करने वाला बयान है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान जारी करके पीएम मोदी की सभी बातों को खारिज कर दिया है. पाकिस्तान के बयान में पीएम मोदी की टिप्पणी को एकतरफा और गुमराह करने वाला बताया गया है.

पाकिस्तानी जमीन पर संकट खड़ा कर रहा है भारत

पाकिस्तान का कहना है कि जम्मू-कश्मीर का सात दशकों पुराना विवाद भारत के संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान और कश्मीरी लोगों को दिए आश्वासनों के बाद भी नहीं सुलझा है. पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तानी जमीन पर संकट खड़ा कर रहा है. जम्मू-कश्मीर में सरकारी दमन का भी आरोप लगाया है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version