Nepal: नेपाली PM बालेंद्र शाह ने PM मोदी को दिया धन्यवाद, दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepali PM thanks PM Modi: शनिवार को नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया. पीएम बालेंद्र शाह ने दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बालेंद्र शाह को बधाई दी और दोनों देशों के नागरिकों के फायदे के लिए दोनों देशों के बीच दोस्ती को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी.

आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं

पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी, आपके अच्छे शब्दों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैं हमारे लोगों की आम खुशहाली के लिए हमारे दोनों देशों के बीच कई तरह के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.’ पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के संसदीय दल के नेता बालेंद्र शाह को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने की बधाई दी थी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को बधाई देते हुए लिखा था, ‘नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बालेंद्र शाह को बहुत-बहुत बधाई. आपकी नियुक्ति नेपाल के लोगों द्वारा आपके नेतृत्व पर दिखाए गए भरोसे को दिखाती है. मैं आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को हमारे दोनों देशों के लोगों के आपसी फायदे के लिए और भी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके.’

शुक्रवार को बालेंद्र शाह ने ली थी पीएम पद की शपथ

शुकवार को बालेंद्र शाह ने राष्ट्रपति के सामने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. मालूम हो कि पीएम बालेंद्र शाह का शपथग्रहण समारोह हिंदू रीति-रिवाज से पूरा हुआ. पहली बार वैदिक सनातन परंपरा में हुए शपथ समारोह में सात शंख बजाए गए. यह पहली बार है, जब मधेसी समुदाय का कोई नेता प्रधानमंत्री बना है. इसके साथ ही नेपाल को पहली बार सबसे युवा प्रधानमंत्री मिला है.

Latest News

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 6 महीने में 36 से ज्यादा अवैध विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पासपोर्ट से वोटर ID तक सब निकले फर्जी

New Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विदेश यात्रा करने...

More Articles Like This

Exit mobile version