चीन के समर्थन में नेपाली पीएम ओली, बोले- ‘देश में नहीं होने दी जाएंगी चीन विरोधी गतिविधियां…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal: काठमांडू के बलुवतार स्थित आवास पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय समिति के सदस्य चेन जीनिंग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बैठक की. इस दौरान नेपाली पीएम चीन का समर्थन करते नजर आए. पीएम ओली ने एक चीन नीति को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, नेपाल में किसी भी तरह की चीन विरोधी गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगीं. प्रतिनिधिमंडल से पीएम ओली ने कहा, नेपाल के क्षेत्र में किसी भी तरह की चीन विरोधी गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

पीएम के सचिवालय के अनुसार, बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच सहयोग बढ़ाने के बारे में भी बातचीत हुई. इस दौरान पीएम ओली ने सरकार से सरकार, लोगों से लोगों और ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ाने के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय यात्राओं की जरूरत बताई. इसके साथ ही चीन में गरीबी को कम करने और समग्र विकास में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व की प्रशंसा की और नेपाल में भी ऐसी प्रगति की उम्मीद जताई.

यह भी पढ़े: UP: CM योगी ने दो शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version