UK News: ऋषि सुनक पर नई मुसीबत, एक और अधिकारी पर लगा सट्टेबाजी का आरोप, बोले ब्रिटिश PM- “मुझे गुस्सा आ रहा…”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK News: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी मुश्किल में फंस गई है. सुनक के एक अधिकारी पर सट्टेबाजी का आरोप लगा है. आरोप है कि अधिकारी ने आम चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही उस पर सट्टा लगा दिया था, ब्रिटेन का जुआ नियामक इस बात की जांच कर रहा है. कंजर्वेटिव पार्टी के एक अधिकारी के खिलाफ इस मामले में आरोप लगे हैं और उनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है. इस अधिकारी का नाम निक मेसन है और यह कंजर्वेटिव पार्टी का मुख्य डेटा अधिकारी है.

मुख्य डेटा अधिकारी पर लगे आरोप

  • ब्रिटिश अखबार संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के जुआ आयोग ने पहले ही दो कंजर्वेटिव चुनाव उम्मीदवारों और पार्टी के अभियान निदेशक पर चार जुलाई के चुनाव की तिथि पर सट्टा लगाने के आरोप की जांच शुरू कर दी है.
  • अखबार ने अधिकारी का नाम निक मेसन बताया, जो कंजर्वेटिव पार्टी में मुख्य डेटा अधिकारी है. मेसन ने आरोपों पर अभी कुछ नहीं कहा है.
  • अखबार ने मेसन के प्रवक्ता के हवाले से कहा, उन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है.
  • कंजर्वेटिव पार्टी के एक बयान का हवाला देते हुए संडे टाइम्स ने कहा, मेसन ने आरोप लगने के बाद छुट्टी भी ले ली है.

ऋषि सुनक ने जताई नाराजगी

पीएम ऋषि सुनक ने चुनाव की तारीख पर सट्टा लगाने के मामले में पार्टी की किरकिरी होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, वह इस मामले से बेहद गुस्से में हैं और उन्होंने इसे वास्तव में गंभीर मामला बताया. पार्टी के एक उम्मीदवार क्रेग विलियम्स पहले ही अपनी गलती के लिए माफी मांग चुके हैं. पार्टी के चुनाव प्रचार निदेशक भी आरोप लगने के बाद छुट्टी पर चले गए हैं. पीएम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को भी इस मामले में कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़े: बिहार में अब तीसरा पुल ध्वस्तः पूर्वी चंपारण में निर्माणाधीन पुल गिरा

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version