न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के घर के बाहर हमला, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला

New York City : न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (NYPD) ने मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर हुए बम हमले के प्रयास में 2 संदिग्धों की पहचान की है. जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र समाचार एजेंसी फ्रीडमन्यूज़ द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में गिरफ्तारी से कुछ ही समय पहले एक संदिग्ध दूसरे को बम सौंपता दिख रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बरामद उपकरण में काले टेप से लिपटा एक जार था. बताया जा रहा है कि नट, बोल्ट, पेंच और एक फ्यूज भरा हुआ था. बता दें कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान दक्षिणपंथी प्रभावशाली व्यक्ति जेक लैंग द्वारा आयोजित इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के बीच झड़प के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसके कारण 2 संदिग्ध उपकरणों में आग लगाई गई और उनका इस्तेमाल भी किया गया.

पुलिस कमिश्नर ने बताया

इस मामले को लेकर एनवाईपीडी कमिश्नर जेसिका एस टिस्क ने बताया कि फुटबॉल से थोड़े छोटे आकार की इन चीजों का विश्लेषण किया जा रहा है. ऐसे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे असल में काम करने वाले विस्फोटक थे या नकली थे. इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिश्नर टिस्क के हवाले से बताया जा रहा है कि इस घटना की भयावहता को दर्शाते हुए उन्होंने कहा कि “प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग की लपटें और धुआं हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए.

पुलिस कर रही छापेमारी

ऐसे में सीएनएन ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 20 मिनट बाद एक 18 वर्षीय प्रदर्शनकारी ने एक जलने वाली चीज को विरोधियों की तरफ फेंका, जो कि जाकर क्रॉसिंग पर गिरी. इसके साथ ही फेंकने के बाद संदिग्ध ने कथित तौर पर अपने 19 वर्षीय साथी से दूसरा उपकरण लाने को कहा. उसके कहने पर उसने दूसरी किसी ज्वलनशील चीज में भी आग लगा दी और फिर पुलिस के आगे बढ़ने पर इसे सड़क पर फेंक दिया. बता दें कि पुलिस की छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए 6 लोगों में ये दोनों भी शामिल हैं.

फिलहाल बताया जा रहा है कि मेयर ममदानी और उनकी पत्नी रमा दुवाजी सुरक्षित हैं. ऐसे में मेयर के प्रवक्ता ने लैंग द्वारा आयोजित सभा को घृणित और इस्लाम विरोधी बताया. उन्होंने ये भी कहा कि यह घटना उन दोनों को रोजाना मिलने वाले खतरों की याद दिलाती है.

इसे भी पढ़ें :- ईरान से जारी युद्ध के बीच ट्रंप ने ब्रिटेन के PM पर साधा निशाना, ‘हमें अब जरूरत नहीं है…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version