BYD Blade Battery 2.0: ईवी बाजार में हलचल, देगी 1,000 किमी से ज्यादा रेंज; 5 मिनट में 10 से 70% तक होगी चार्ज

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BYD Blade Battery 2.0: चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (Build Your Dreams) ने अपनी नई पीढ़ी की ब्लेड बैटरी 2.0 पेश की है. यह नई ईवी बैटरी तकनीक पहले से ज्यादा लंबी ड्राइविंग रेंज, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और बेहतर सुरक्षा फीचर्स देने का दावा करती है. कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी चीन लाइट-ड्यूटी व्हीकल टेस्ट साइकिल (CLTC) मानकों के तहत 1,000 किलोमीटर से अधिक ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है.

पहली पीढ़ी से बड़ा सुधार

नई ब्लेड बैटरी 2.0 को पहली पीढ़ी की ब्लेड बैटरी के मुकाबले बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है. पहले वाली बैटरी आमतौर पर लगभग 600 किलोमीटर तक की रेंज देती थी, जबकि नई तकनीक इसके मुकाबले कहीं अधिक दूरी तय करने में सक्षम है. नई बैटरी की सबसे बड़ी खासियत इसकी अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग तकनीक है. BYD के अनुसार इसका फ्लैश चार्जिंग सिस्टम बैटरी को मात्र 5 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज कर सकता है. कंपनी का कहना है कि सामान्य परिस्थितियों में बैटरी को 10% से 97% तक चार्ज होने में करीब 9 मिनट का समय लगता है.

ठंडे मौसम में भी बेहतर प्रदर्शन

यह बैटरी बेहद ठंडे वातावरण में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए डिजाइन की गई है. कंपनी के अनुसार अगर बैटरी को 24 घंटे तक माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जाए, तब भी यह करीब 12 मिनट में 20% से 97% तक चार्ज हो सकती है. BYD के चेयरमैन और सीईओ वांग चुआनफू ने बताया कि इस नई बैटरी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ठंडे वातावरण में भी तेज चार्जिंग स्पीड दे सके.

उन्होंने कहा कि इसमें हाई एनर्जी डेंसिटी तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों को और ज्यादा लंबी ड्राइविंग रेंज मिल सकेगी.

मौजूदा EV से 30-50% तेज चार्जिंग

कंपनी के मुताबिक ब्लेड बैटरी 2.0 से लैस वाहन मौजूदा ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में 30% से 50% तक तेजी से चार्ज हो सकते हैं. वांग चुआनफू ने यह भी बताया कि बैटरी को 97% तक चार्ज करना बेहतर माना जाता है, ताकि ड्राइविंग के दौरान रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग से बची हुई बैटरी क्षमता का भी उपयोग किया जा सके.

सुरक्षा पर भी खास फोकस

BYD का कहना है कि सुरक्षा इस बैटरी के डिजाइन का अहम हिस्सा है. ब्लेड बैटरी 2.0 को कई कठोर सुरक्षा परीक्षणों से गुजारा गया है, जिनमें नेल पेनिट्रेशन टेस्ट और बॉटम इम्पैक्ट टेस्ट शामिल हैं. कंपनी के अनुसार यह बैटरी चीन के नवीनतम राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से भी बेहतर प्रदर्शन करती है.

इस लग्जरी EV में मिलेगा पहला इस्तेमाल

नई ब्लेड बैटरी 2.0 का इस्तेमाल सबसे पहले BYD के प्रीमियम ब्रांड Yangwang की लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान Yangwang U7 में किया जाएगा.

प्रोडक्ट डायरेक्टर झेंग यू के अनुसार 150 kWh बैटरी पैक के साथ यह कार CLTC मानकों के तहत लगभग 1,006 किलोमीटर की शुद्ध इलेक्ट्रिक रेंज देने में सक्षम होगी.

यह भी पढ़े: AI से मैन्युफैक्चरिंग MSME को 2035 तक मिल सकता है 150 अरब डॉलर का फायदा: Report

Latest News

अज्ञान का आवरण हटे तो हर जीव में दिखेगा परमात्मा: दिव्य मोरारी बापू

Pushkar में संत दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि अज्ञान के कारण मनुष्य स्वयं को परमात्मा से अलग मानता है. उन्होंने भक्ति, सत्कर्म और धन के सही उपयोग पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version