NIA ने जब्त की लश्कर से जुड़े आतंकी की संपत्ति; 2 गैर कश्मीरियों की हत्या से जुड़ा है मामला

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NIA Attach Terrorist Property: जम्मू कश्मीर में अक्टूबर के महीने से लगातार आतंकवाद की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इसी बीच नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने लश्करे तैयबा से जुड़े संदिग्ध आतंकी की श्रीनगर के जलदागर इलाके में मौजूद प्रॉपर्टी जब्त की है.

एनआईए के मुताबिक, संदिग्ध आतंकी आदिल मंजूर लंगू श्रीनगर के शाला कदल इलाके में दो गैर कश्मीरियों की हत्या के मामले में आरोपी है, जबकि इन हत्‍योंओं का मास्‍टरमाइंड जहांगीर अभी भी फरार है. एनआईए ने इन हत्‍याओं में इस्‍तेमाल की हथियार और कारतूस भी बरामद किये गए थे, जो आदिल मंजूर लंगू के पिता की प्रॉपर्टी से बरामद हुए थे.

पाकिस्‍तान से था कनेक्‍शन

जांच एजेंसी के मुताबिक लंगू ने अपने दो साथियों एहरन रसूल डार और दाऊद के साथ मिलकर साजिश रची थी. ये सभी पाकिस्तानी संगठन लश्कर ए तैयबा (एलईटी) से जुड़े हुए थे और इनका उद्देश्‍य कश्मीर में बाहरी राज्यों से आये लोगों की हत्या कर डर फैलाना और कश्मीर का माहौल खराब करना था.

लश्कर ए तैयबा का ही प्रॉक्सी संगठन हैं “द रेजिस्टेंस फ्रंट” 

एनआईए का कहना है कि “द रेजिस्टेंस फ्रंट” आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का ही प्रॉक्सी संगठन हैं और यह संगठन कश्मीर में बाहरी राज्य से आए लोगों की हत्या कि कई वारदातों में शामिल रहा है. इसके अलावा इस संगठन ने दूसरे धार्मिक माइनॉरिटी के लोगों की भी हत्या की है. इतना ही नहीं, द रेजिस्टेंस फ्रंट इंडियन सिक्योरिटी फोर्स पर कई हमलों में भी शामिल रहा है.

यह भी पढ़ें-Canada: भारतीयों के बाद अब गोरे लोगों को निशाना बना रहे खालिस्तानी! कहा- यहां से यूरोप या इजरायल भागो, देखें वीडिया

 

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version