गुब्बारे मामले पर भड़का दक्षिण कोरिया किम को देगा करारा जवाब, प्योंगयांग के विरोध में लाउडस्पीकर से करेगा प्रचार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Korea: उत्तर कोरिया लगातार दक्षिण कोरिया को मिसाइल और परमाणु बम हमले की धमकी देता रहा है, लेकिन अब तो उसने हद ही कर दी है. दरअसल, उत्तर कोरिया ने हाल ही में गंदगी भी फैलाने के लिए दक्षिणी कोरिया में कूड़ा-कचरा बांधकर करीब 150 गुब्बारे छोड़ दिए थे, जिसपर दक्षिण कोरिया भड़का हुआ है. उसने कचरे से भरें गुब्बारे मामले में सख्त रुख अपनाया है.

सियोल ने कहा है कि वह एक बार फिर से व्योंगयांग के विरोध में लाउडस्पीकर के माध्‍यम से प्रचार करेगा. दक्षिण कोरिया की ओर से यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में लिया गया. बैठक के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे और रविवार से प्रसारण शुरू हो जाएगा.

North Korea: सैकड़ों कचरे वाले गुब्बारे भेजे

दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से कचरे से भरे सैकड़ों गुब्बारे यहां भेजे. उत्‍तर कोरिया की ओर से मई से लेकर अब तक तीसरी बार ऐसी हरकत की है. वहीं, सेना ने इन गुब्‍बारों की जांच कर पता लगाया कि कहीं इसें कोई उत्तर कोरियाई प्रचार सामग्री तो नहीं. आपको बता दें कि 1950 के दशक में कोरियाई युद्ध के बाद से ही उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों ने अपने प्रचार अभियान में गुब्बारे का इस्तेमाल किया है.

दक्षिण कोरिया का बड़ा फैसला

हालांकि इससे पहले उत्‍तर कोरिया के इस हरकत के जवाब में दक्षिण कोरिया ने कहा था कि वह कड़ा कदम उठाएगा. ऐसे में दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा था कि परिषद ने साल 2018 के अंतर-कोरियाई समझौते को निलंबित करने का फैसला किया है. परिषद के इस फैसले का मकसद दोनों कोरियाई देशों के बीच आपसी विश्वास बहाल होने तक सीमावर्ती शत्रुता को कम करना था.

इसे भी पढ़ें:- नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण पर भारत ही नहीं विदेशों में भी मचेगी धूम, अमेरिका के 22 शहरों में भारतवंशी मनाएंगे जश्न

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version