विध्वंसक युद्धपोत के क्षतिग्रस्त होने पर आगबबूला हुए किम जोंग उन, हिरासत में लिए गए शिपयार्ड के तीन अधिकारी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Korea: उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा 5,000 टन वजनी विध्वंसक युद्धपोत लॉन्‍चि‍ग के दौरान ही क्षतिग्रस्‍त हो गया. खास बात ये रही कि इस लॉन्चिंग समारोह में उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन भी शामिल थें. वहीं, इस युद्धपोत के साथ हुए हादसे के बाद उन्‍होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की. इसके साथ ही इस हादसे के लिए अधिकारियों को जिम्‍मेदार ठहराया. वहीं, अब खबर है कि इस मामले में देश के शिपयार्ड से जुड़े तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हिरासत में भी ले लिया गया है.

हादसे के बाद उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में युद्धपोत को एक ओर झुका हुआ, जिसे नीले कवर से ढका गया है, जबकि इसके कुछ हिस्से पानी में डूबे हुए दिखाई दे रहे है. बताया जा रहा है कि यह युद्धपोत अब तक का सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से उन्नत था, जिसे परमाणु मिसाइल सहित अन्य आधुनिक हथियारों से लैस करने के लिए तैयार किया गया है.

हिरासत में शिपयार्ड के तीन अधिकारी

वहीं, इस हादसे में युद्धपोत को हुए नुकसान को उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने “आपराधिक लापरवाही” का परिणाम बताया, साथ ही इस घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की. इसके बाद चोंगजिन शिपयार्ड के मुख्य अभियंता, निर्माण कार्यशाला प्रमुख और प्रशासनिक मामलों के उप प्रबंधक को हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल, शिपयार्ड के प्रबंधक हांग किल हो से भी पूछताछ जारी है.

अधिकारियों ने इस बात से किया इंकार

हालांकि इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान में युद्धपोत को गंभीर क्षति पहुंचने से इनकार किया गया है. उनका कहना है कि पोत के निचले हिस्से में मामूली खरोंचें आई हैं, जिससे पोत में पानी भर गया था, जिसे निकालने और मरम्मत करने में लगभग 10 दिन का समय लगेगा.

इसे भी पढें:-कोच्चि के पास बीच समंदर में डूबने लगा विदेशी जहाज, फरिश्ता बनकर पहुंचे इंडियन कोस्टगार्ड; बचाई 21 लोगों की जान

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version