यह हमारी नहीं स्वतंत्र विश्व की लड़ाई है, युद्ध के बीच पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel PM Benjamin Netanyahu Statement: इजरायल इस समय कई आतंकवादी संगठनों से एक साथ लड़ रहा है. हमास से शुरु हुई जंग के बाद अब इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह को निशाने पर ले रहा है. इस बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ईरान को केवल इजरायल की रोक सकता है. मध्य पूर्व पर ईरान को विजय पाने से केवल इजरायल ही रोक सकता है. इजरायल के पीएम ने ये बातें जेरुसलम में अमेरिका से आये यहूदी संगठनों के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहीं.

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया में केवल एक शक्ति है, जो ईरान से लड़ रही है. दुनिया में सिर्फ एक ही शक्ति है, जो ईरान को विजय प्राप्त करने से रोक रही है और वह शक्ति है इजराइल. अगर हम नहीं लड़ते, तो हम मर जाते. लेकिन यह सिर्फ हमारी लड़ाई नहीं है, यह स्वतंत्र विश्व की लड़ाई है और मैं कहूंगा कि यह सभ्य दुनिया की लड़ाई है.

सभी तानाशाही बुरी

इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया में कई तानाशाही है और सभी के सभी बुरी हैं. ईरान को लेकर उन्होंने कहा कि ये तानाशाही काफी अलग है क्योंकि यह हमें और दूसरों को नष्ट करना चाहते हैं. पीएम नेतन्याहू ने कहा कि सबसे पहले हमें, क्योंकि हम उनके मध्य पूर्व पर विजय प्राप्त करने के रास्ते में खड़े हैं, लेकिन वे पूरी दुनिया को गुलाम बनाना चाहते हैं और इसे वापस अंधकार युग में ले जाना चाहते हैं.

एकजुटता के लिए आभार

इजरायल के पीएम ने कहा कि जब आप यहां एकजुटता में आते हैं, जिसका हम बहुत आभार व्यक्त करते हैं तो यह केवल यहूदी लोगों और यहूदी राज्य के साथ एकजुटता नहीं है, बल्कि यह सभ्यता के साथ एकजुटता है.

बैठक में कौन-कौन शामिल

जेरुसलम में अमेरिका से आये यहूदी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में प्रमुख अमेरिकी यहूदी संगठनों के सम्मेलन की अध्यक्ष हैरियट श्लाइफर, आगामी अध्यक्ष बेट्सी कॉर्न, सीईओ विलियम डारऑफ, और प्रधानमंत्री के प्रवक्ता डॉ. ओमर डोस्ट्रि सहित अन्य लोग शामिल थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version