‘अब चीन के लिए हथियारों का बड़ा गेटवे बन चुका है पाकिस्तान’, अमेरिका की एक नई रिपोर्ट में भी दावा

New Delhi: पाकिस्तान अब चीन के लिए हथियारों का बड़ा गेटवे बन चुका है. यानी चीन अपने रक्षा उत्पादों को दुनिया के कई देशों तक पहुंचाने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल कर रहा है. यह दावा अमेरिका स्थित थिंक टैंक मिडिल ईस्ट फोरम की एक नई रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस रणनीति की सबसे बड़ी मिसाल पाकिस्तान और लीबियाई नेशनल आर्मी के बीच प्रस्तावित 4 अरब डॉलर से अधिक का रक्षा समझौता है.

JF-17 विमान चीन- पाकिस्तान ने मिलकर किया विकसित 

इस सौदे में 16 JF-17 थंडर लड़ाकू विमान, प्रशिक्षण विमान और अन्य सैन्य उपकरण शामिल बताए गए हैं. खास बात यह है कि JF-17 विमान चीन और पाकिस्तान ने मिलकर विकसित किया है. अगर यह सौदा पूरा होता है तो इससे लीबिया पर लगे संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंधों पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं. रिपोर्ट बताती है कि पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान और चीन के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग तेजी से बढ़ा है.

80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा चीन से आया

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 से 24 के बीच पाकिस्तान के कुल हथियार आयात का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा चीन से आया. इससे साफ है कि पाकिस्तान की सैन्य ताकत अब पहले की तुलना में कहीं अधिक चीनी हथियारों पर निर्भर हो चुकी है. हालांकि पाकिस्तान के पास अभी भी अमेरिका के एफ-16 लड़ाकू विमान हैं और उसे समय-समय पर अमेरिकी सैन्य सहायता भी मिलती है, लेकिन उसकी नई सैन्य खरीद का बड़ा हिस्सा चीन से जुड़ा हुआ है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा

पाकिस्तान न केवल JF-17 लड़ाकू विमान, बल्कि चीन के ड्रोन, HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य रक्षा उपकरणों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा दे रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक हाल के महीनों में पाकिस्तान ने इराक, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, लीबिया, मोरक्को, नाइजीरिया, सूडान और इथियोपिया जैसे देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाया है.

कोई अंतिम समझौता नहीं

चीनी मीडिया का भी दावा है कि पाकिस्तान इनमें से कई देशों के साथ JF-17 लड़ाकू विमानों के संभावित सौदों पर काम कर रहा है. सऊदी अरब के साथ भी JF-17 विमानों को लेकर बातचीत की खबरें सामने आई हैं. हालांकि अब तक कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें. सूरतगढ़ में हादसाः आर्मी ट्रक से टकराई एम्बुलेंस, दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत, दो घायल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version