Pakistan: सुरक्षा बलों और तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों के बीच मुठभेड़, 7 आतंकी ढेर

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के हिंसा-प्रभावित इलाके खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के 7 आतंकवादी को मार गिराया है. जानकारी के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पाकिस्‍तानी सेना ने खुफिया आधारित ऑपरेशन चलाया था. इसकी जानकारी पाकिस्तानी सेना ने दी है.

बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्‍फोटक बरामद

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में कहा कि कुर्रम जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन चलाया गया था. इसमें सुरक्षा बलों का तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों से जमकर मुकाबला हुआ. इस एनकाउंटर में सेना ने 7 आतंकवादियों को ढेर कर दिया.

वहीं पांच अन्‍य घायल हो गए. साथ ही इसमें कहा गया कि ख्वारिज यानी आतंकियों के ठिकाने का भी भंडाफोड़ किया गया. सेना ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए है. मारे गए आतंकी सुरक्षा बलों के साथ-साथ निर्दोष लोगों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों में लिप्‍त थे.

ये भी पढ़ें :- Bangladesh: यूनुस सरकार का बड़ा फैसला, इन देशों से वापस बुलाए गए राजदूत, जानें वजह

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version