नेतन्याहू के सामने पाकिस्तान का सरेंडर, इजरायल की एक फटकार के बाद रक्षा मंत्री को हटाना पड़ा पोस्ट

New Delhi: इजरायल से पंगा लेना पाकिस्तान को भारी पड़ गया. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को भारी कूटनीतिक फजीहत का सामना करना पड़ा है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से मिली कड़ी चेतावनी के बाद ख्वाजा आसिफ को इजरायल के खिलाफ किया गया अपना विवादित सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने पर मजबूर होना पड़ा. विशेषज्ञों के अनुसार यह घटना पाकिस्तान के लिए एक बड़े कूटनीतिक सरेंडर जैसी है.

इजरायल को मानवता के लिए अभिशाप

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इजरायल को मानवता के लिए अभिशाप करार दिया था. यह बयान ऐसे समय में आया जब पाकिस्तान खुद को वैश्विक शांति प्रयासों में एक सक्रिय खिलाड़ी दिखाने की कोशिश कर रहा है. इजरायली पीएम कार्यालय ने इस टिप्पणी पर बेहद सख्त आपत्ति दर्ज कराई. इजरायल ने इसे अपमानजनक बताते हुए कहा कि ऐसी भाषा कतई स्वीकार्य नहीं है.

शांति वार्ता की मेजबानी कर रहा है PAK

खासकर उस देश की ओर से जो खुद को शांति वार्ताओं में एक तटस्थ मध्यस्थ के रूप में पेश करने का दावा कर रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान वर्तमान में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में किसी भी देश से विवाद मोल लेना उसकी मेजबानी पर सवाल उठा सकता है. रक्षा मंत्री का पोस्ट डिलीट करना यह दर्शाता है कि पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर किसी बड़े दबाव का सामना कर सके.

PAK की कोशिशों को गहरा नुकसान

खुद को एक जिम्मेदार शांतिदूत साबित करने की पाकिस्तान की कोशिशों को इस तीखी प्रतिक्रिया ने गहरा नुकसान पहुंचाया है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान इस समय क्षेत्रीय शांति प्रक्रिया में खुद को एक संतुलित खिलाड़ी के तौर पर स्थापित करना चाहता है. यही कारण है कि इजरायल की आपत्ति के तुरंत बाद सरकार ने डैमेज कंट्रोल करते हुए विवादित पोस्ट को हटवा दिया.

इसे भी पढ़ें. Ramayana पर बोले रामानंद सागर के बेटे मोती सागर-‘तुलना ठीक नहीं..!’, पुराने सीरियल और नई फिल्म पर दी अपनी राय

Latest News

संभावित हमलों पर इजरायली विदेश मंत्री की हिजबुल्लाह को दो टूक- ‘लेबनान के बफर जोन से नहीं हटेगी सेना’

New Delhi: स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय वार्ता के बीच इजराइल के विदेश मंत्री...

More Articles Like This

Exit mobile version