Pakistan: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में फ्रंटियर कोर की एक जांच चौकी के पास आत्मघाती हमलावरों द्वारा एक वाहन में विस्‍फोट कर दिया गया, जिससे तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए है. इस घटना की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई. उन्‍होंने बताया कि वाहन में विस्फोटक पदार्थो से भरा हुआ था, जिसमें आत्‍मघाती हमलावर ने विस्‍फोट कर दिया और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

आतंकियों के मंसूबों को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई. दरअसल खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टांक जिले में कनोरी चौकी पर पहुंचने से पहले ही वाहन को रोक लिया गया. उन्‍होंने बताया कि एक दर्जन से अधिक आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला किया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उनके हमले को विफल कर दिया. टांक जिले के एक अधिकारी ने बताया कि यह चौकी में सेंध लगाने का प्रयास था, जिसे नाकाम कर दिया गया.

इसे भी पढें:-दक्षिण कोरिया के बाद अब एयर कनाडा के विमान में लगी आग, लैंडिंग के समय हुआ हादसा

 

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version