पाकिस्तान की आदत में कोई सुधार नहीं, अब कर्जा मांगने यूएई पहुंचे पीएम शहबाज शरीफ

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan PM UAE Visit: पडो़सी देश पाकिस्तान इस समय अपने बुरे दौर से गुजर रहा है. पाकिस्तान में लोग आटा के लिए भी मारा मारी कर रहे हैं. बावजूद इसके पाक के नेताओं का विदेश घूमने का सिलसिला लगातार जारी है. हर महीने किसी का किसी नेता के विदेश जाने की खबर सामने आती है. पाक के इन नेताओं का उद्देश्य होता है कि वो दूसरे देशों से आर्थिक मदद मांगे. अब पाक के पीएम शहबाज शरीफ एक और देश से पैसे मांगने निकल पड़े हैं. जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पीएम एक दिवसीय यूएई के दौरे पर निकले हैं.

यूएई के लिए निकले पाकिस्तान के पीएम

बता दें कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की इस एक दिवसीय यात्रा को लेकर पाक सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि शहबाज शरीफ एक हाईलेवल डेलीगेशन के साथ UAE के लिए रवाना हुए हैं. उनके साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार, वाणिज्य मंत्री जाम कमाल खान और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातेमी शामिल हैं. इस यात्रा के दौरान UAE के राष्ट्रपति के साथ व्यापार और निवेश पर चर्चा करेंगे.

पहली बार यूएई के दौरे पर पहुंचे पाक पीएम

अगर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज की बात करें तो नई सरकार में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से पीएम शहबाज की यह पहली UAE यात्रा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया कि यात्रा के दौरान शहबाज शरीफ संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि मुलाकात में पाकिस्तान और यूएई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और व्यापार-निवेश पर खास चर्चा होने की उम्मीद है. इसके साथ साथ शहबाज शरीफ UAE के कारोबारियों के साथ भी मीटिंग करेंगे.

पाक पीएम को खाड़ी देशों से मदद की उम्मीद

ज्ञात हो कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बनने के बाद दो बार सऊदी अरब जा चुके हैं. इस दौरे के दौरान सऊदी सरकार ने दिसंबर तक पाकिस्तान के बैंक में 3 बिलियन डॉलर डिपॉजिट करने का वादा किया था. इसके बाद पाकिस्तान के पीएम मदद मांगने के लिए एक बार फिर से खाड़ी देश पहुंच गए हैं. देखने वाली बात होगी कि यूएई पाक के पीएम शहबाज शरीफ पर कितने मेहरबान होते हैं.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है, हरियाणा में बोले पीएम

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version