Pakistan News: क्या बर्बाद होते पाकिस्तान के नवाज बनेंगे शरीफ, चुनाव से पहले होगी वतन वापसी?

Pakistan News: पाकिस्तान की सियासत में मची उथल-पुथल सभी के सामने है. इस सबके बीच एक बार फिर पाकिस्तान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लंदन में रह रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ वतन वापसी कर सकते हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नवाज शरीफ से मिलने उनके भाई शहबाज शरीफ लंदन पहुंचे. पाकिस्तानी सियासत को लेकर अभी हाल ही में नवाज शरीफ ने एक बयान भी जारी किया था. उन्होंने कहा था, “पाकिस्तान में लोकतांत्रिक व्यवस्था जारी रहनी चाहिए. इसे पटरी से नहीं उतरना चाहिए.”

शहबाज शरीफ से बातचीत
बताया जा रहा है कि पाक पीएम शहबाज शरीफ अपने भाई और पीएमएल-एन प्रेसीडेंट नवाज शरीफ से मिलने का मकसद, पाकिस्तान के बिगड़ते हालात पर चर्चा करना है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस मुलाकात के दौरान शहबाज उनसे पाकिस्तान लौटने की बात कर सकते है. साथ ही पार्टी के मामलों पर वह नवाज से सलाह-मशविरा ले सकते हैं.

दरअसल, इस मुलाकात के दौरान उनके साथ पीएमएल-एन लीगल की टीम भी मौजूद रहेगी. जानकारों की मानें, तो इस मुलाकात के बाद नवाज अगर पाकिस्तान आते हैं, तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है.

पाकिस्तान आने पर चैलेंज?
आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इमरान सरकार में भ्रष्टाचार मामले को लेकर सजा सुनाई गई थी. खास बात ये है कि उन्हें ये सजा पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई थी. इसके बाद जब शहबाज शरीफ की सरकार बनी, तो नवाज शरीफ को बेल मिल गई. इसके बाद से वह लंदन में ही रह रहे हैं. इसलिए बड़ा चैलेंज है कि अगर नवाज पाकिस्तान आते हैं, तो क्या उन्हें जेल जाना पड़ सकता है?

होने वाले हैं पाकिस्तान में चुनाव
दरअसल, पाकिस्तान में चुनाव होने हैं. शहबाज शरीफ की सरकार इमरान खान की सरकार को गिराकर बनी है. इसके अलावा पाक के गिरते आर्थिक हालात से सरकार की मकबूलियत घटी है. ऐसे में आने वाले दिनो में पाकिस्तान में चुनाव होंगे. जानकारों की मानें, तो शहबाज शरीफ चाहते हैं कि नवाज शरीफ के सहारे सहानुभूति वोट मिले. इन सबके बीच ये बात तय है कि अगर नवाज शरीफ आते हैं, तो पाकिस्तान के वोटर बड़ी तादाद में पीएमएल-एन को वोट करेंगे. इससे इमरान खान की पार्टी के वोट शेयर घट जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version