PAKISTAN दुनिया का सबसे प्रदूषित देश, सुरक्षा स्थिति भी चिंताजनक, दोहरी चुनौती से उबरना मुश्किल

IQAir Report: बीते साल 2025 में पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा. साथ ही सुरक्षा के लिहाज से भी देश की स्थिति चिंताजनक बताई गई है. स्विट्जरलैंड की एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कंपनी IQAir की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. रिपोर्ट साफ बताती है कि पाकिस्तान इस समय दोहरी चुनौती से जूझ रहा है एक तरफ खतरनाक स्तर का प्रदूषण और दूसरी तरफ बढ़ता आतंकवाद. दोनों ही समस्याएं देश के लोगों की सेहत और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं.

WHO के मानकों को पूरा नहीं कर पाए 130 देश

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दुनिया के 143 में से 130 देश विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एयर क्वालिटी मानकों को पूरा नहीं कर पाए. यानी साफ हवा का संकट अब वैश्विक समस्या बन चुका है. सबसे प्रदूषित देशों की सूची में पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश दूसरे और ताजिकिस्तान तीसरे स्थान पर रहे. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में PM2.5 (बहुत छोटे और खतरनाक कण) का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन के तय मानकों से करीब 13 गुना ज्यादा पाया गया.

फेफड़ों और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां

WHO के मुताबिक, PM2.5 का सुरक्षित स्तर 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होना चाहिए, लेकिन पाकिस्तान इससे काफी ऊपर रहा. यह छोटे-छोटे कण सांस के जरिए शरीर में जाकर फेफड़ों और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते हैं. लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से जान का खतरा भी बढ़ जाता है. दुनिया के सिर्फ 13 देश ही ऐसे रहे जो WHO के मानकों के भीतर रहे.

2025 में केवल 14% शहर ही साफ

इनमें ऑस्ट्रेलिया, आइसलैंड, एस्टोनिया और पनामा शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में केवल 14% शहर ही साफ हवा के मानकों पर खरे उतरे, जो 2024 के 17% से कम है. कनाडा में लगी भीषण जंगल की आग का असर अमेरिका और यूरोप तक देखने को मिला, जिससे प्रदूषण स्तर बढ़ गया. हालांकि, कुछ देशों में सुधार भी देखा गया. लाओस, कंबोडिया और इंडोनेशिया में PM2.5 स्तर में कमी आई, जिसका कारण मौसम में बदलाव और ला नीना प्रभाव बताया गया.

आतंकवाद से जुड़ी मौतों में बढ़ोतरी

पाकिस्तान की स्थिति सुरक्षा के लिहाज से भी चिंताजनक बताई गई है. रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में देश में आतंकवाद से जुड़ी मौतों में बढ़ोतरी हुई और कुल 1,139 लोगों की जान गई. Tehreek-i-Taliban Pakistan (TTP) और Balochistan Liberation Army (BLA) जैसे संगठनों की गतिविधियों ने हालात को और गंभीर बना दिया है.

इसे भी पढ़ें. ‘निष्पक्ष पत्रकारिता को नुकसान उठाना पड़ता है’, SATCAB Symposium 2026 कार्यक्रम में बोले CMD उपेंद्र राय

Latest News

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा हासिल करेगी बंगाल जैसी बडी जीत: डा. दिनेश शर्मा

सीतापुर/लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि 2027 में यूपी के विधानसभा चुनाव...

More Articles Like This

Exit mobile version