भारी बारिश और तूफान ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, 19 लोगों की गई जान

Pakistan Rain And Thunderstorm : पाकिस्तान के कराची शहर में भारी बारिश और आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. बता दें कि इसकी चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही बारिश और आंधी-तूफान की वजह से हुई मौतों के बाद शहर प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कराची में बेरहम मौसम ने किस तरह की तबाही मचाई है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तेज हवाओं के चलने से मकानों की छतें उड़ गईं और दीवारें ढह गईं. इतना ही नही बल्कि कई स्थानों पर पेड़ और साइनबोर्ड गिर गए. बता दें कि भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर पानी भर गया. इसके साथ ही पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि और अधिक बारिश होने और तेज हवाएं चलने का संभावना है.

12 लोगों की मौत

इसके साथ ही कोरांगी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संगहार मलिक ने जानकारी दी कि आंधी-तूफान के दौरान छत और दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत हो गई है और ये भी बताया कि जिस जगह यह घटना हुई वहां लोग चाय पी रहे थे. जानकारी के मुताबिक, ”आंधी-तूफान, तेज हवाओं और बारिश के कारण सईदबाद क्षेत्र के मोचको गोठ में भी एक इमारत ढह गई है.”

बचाव टीमें कर रही हैं काम

मीडिया रिपोर्ट के दौरान बचाव दल अभी भी मलबा हटाने का काम कर रहे हैं और यह भी आशंका है कि मलबे के नीचे और भी लोग हो सकते थे.  इसके साथ ही पुलिस उप महानिरीक्षक असद रजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लांधी क्षेत्र की मजीद कॉलोनी से हताहत होने की खबर मिली है, जबकि क्लिफ्टन में एक गिरे हुए पेड़ के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई. फिलहाल महिला का शव बरामद कर लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट ने दी जानकारी

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए वो घरों में ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर ना निकलें. इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने सिंध प्रांत के अन्य क्षेत्रों में भी अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है;

इसे भी पढ़ें :- ‘मैक्रों ने इजरायल-US पर एक शब्द भी नहीं कहा!’ अराघची ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया पर उठाए सवाल

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version