पाकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम एलेक्सी ओवरचुक, शहबाज शरीफ समेत इन नेताओं से करेंगे मुलाकात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan-Russia: रूस के उप-प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक बुधवार को पाकिस्‍तान के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उनकी इस यात्रा की दुनियाभर में खूब चर्चाएं हो रही है, वहीं भारत की भी इस पर नजर बनी हुई है. एलेक्‍सी के इस यात्रा को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन यात्रा से जोडकर देखा जा रहा है. जानकारों का मानना है रूसी राष्‍टपति व्लादिमीर पुतिन ने किसी रणनीति दबाव के तहत उप-प्रधानमंत्री को पाकिस्तान भेजा है.

हालांकि एलेक्सी ओवरचुक अपनी पाकिस्‍तान यात्रा के दौरान एक उच्च स्तरीय रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. वहीं, रूसी विदेश मंत्रालय ने एलेक्सी ओवरचुक के दौरे की पुष्टि की. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि उप-प्रधानमंत्री पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अपने समकक्ष इशाक डार के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे.

पाकिस्तान को रूस से मिलेगी गैस

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस और पाकिस्तान की 2026 तक एलपीजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) सौदे को अंतिम रूप देने की प्लानिंग हैं. दरअसल, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जुलाई के महीने में कजाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्‍होंने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया था.

पाकिस्‍तान ने अलग अलग देशों के सीनियरों से की मुलाकात

इसके अलावा पाकिस्‍तान ने हाल ही में अलग-अलग देशों के अलग-अलग सीनियर अफसरों की मेजबानी की थी, जिसमें अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा भी शामिल है. वहीं, इससे पहले दिवंगत ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी भी अप्रैल में तीन दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें:-Kim Jong: उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, जापान में दागी 2 बैलिस्टिक मिसाइल; मचा हड़कंप

 

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version