Pakistan: सिंध प्रांत में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 16 की मौत, कई घायल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां दो सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 45 लोग जख्‍मी हो गए हैं. सिंध के सेहवान शहर में लाल शाहबाज कलंदर के उर्स से पहले दोनों सड़के हादसे हुए. पहली घटना शहीद बेनजीराबाद जिले के काजी अहमद शहर के पास हुई, जहां एक वैन और ट्रेलर की आपस में भीड़ गए. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए.

गधे की गाड़ी से टकराई वैन

वैन श्रद्धालुओं को लेकर सेहवान जा रही थी. पुलिस ने बताया कि वैन ने पहले एक गधे की गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे बाद विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल ले गए. इस हादसे में पांच लोगों ने दम तोड़ दिया.

खैरपुर में बस-रिक्शा में टक्कर, 11 यात्रियों की मौत

दूसरा हादसा खैरपुर जिले के रानीपुर के पास हुई, जहां एक स्थानीय बस और रिक्शा के बीच टक्कर हो गई. बस रिक्शा से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए. सभी मृतक और घायल बुरेवाला से थे. सभी यात्री कलंदर के उर्स में शामिल होने के लिए सेहवान जा रहे थे. घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

19 फरवरी से शुरू हो रहा है कलंदर का उर्स

जानकारी दें कि कलंदर का उर्स 19 फरवरी (18 शाबान) से शुरू हो रहा है. सिंध सरकार ने 19 फरवरी को छुट्टी का ऐलान किया है. हर साल अनगिनत लोग कलंदर, एक सूफी संत को श्रद्धांजलि देने के लिए सहवान पहुंचते हैं. आमतौर पर, श्रद्धालु उर्स शुरू होने से कुछ दिन पहले सहवान में इकट्ठा होना शुरू कर देते हैं और उर्स खत्म होने के कुछ दिन बाद वापस चले जाते हैं.

ये भी पढ़ें :- अमेरिका को नहीं मिलेगा यूक्रेन का खजाना, जेलेंस्की ने अपने मंत्रियों को दिया ये निर्देश

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version