“अब होगा दमा..दम मस्त कलंदर”, अफगानिस्तान के कार्रवाई के बाद पाकिस्‍तान ने किया खुले युद्ध का ऐलान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Vs Afghanistan: अफगानिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर गुरुवार की आधीरात के बाद एयरस्ट्राइक करने वाले पाकिस्तान ने अब खुले जंग का का ऐलान कर दिया है. दरअसल, पाकिस्‍तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्‍ट के जरिए अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का ऐलान किया है. उन्‍होंने कहा है कि “अब हमारे और तुम्हारे बीच खुला युद्ध शुरू हो गया है. अब दमा…दम मस्त कलंदर होगा.”

ख्वाजा आसिफ अफगानिस्तान पर लगाया भारत का प्रॉक्सी होने का आरोप

पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि ” नाटो बलों की वापसी के बाद यह उम्मीद थी कि अफगानिस्तान में शांति आएगी और तालिबान का फोकस अफगान लोगों और क्षेत्रीय शांति पर होगा. लेकिन तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कालोनी बना दिया. उन्होंने दुनियाभर के आतंकवादियों को अफगानिस्तान में इकट्ठा किया और आतंकवाद का निर्यात करना शुरू कर दिया. अपने ही लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया.

इतना ही नहीं, इस दौरान महिलाओं के वो अधिकार भी छीन लिए गए, जो इस्‍लाम ने उन्‍हें दिए हैं. पाकिस्तान ने प्रत्यक्ष रूप से और मित्र देशों के माध्यम से स्थिति को सामान्य रखने के लिए हर संभव प्रयास किया. उसने पूर्ण कूटनीति की. लेकिन तालिबान भारत का प्रॉक्सी बन गया.

हम आपके अंदर-बाहर का जानते हैं…अल्लाह हू अकबर

ख्वाजा आसिफ ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि “आज जब पाकिस्तान पर आक्रामकता से निशाना बनाने की कोशिशें की जा रही हैं… अल्हम्दुलिल्लाह, हमारी सेनाएं इस समय निर्णायक जवाब दे रही हैं. अतीत में पाकिस्तान की भूमिका सकारात्मक रही है. उसने 50 वर्षों तक 50 लाख अफ़ग़ानों को शरण दी है. आज भी लाखों अफ़ग़ान हमारी धरती पर अपना गुज़ारा कमा रहे हैं. हमारे सब्र का प्याला भर चुका है. अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है. अब “दमादम मस्त कलंदर” होगा. पाकिस्तान की सेना समुद्र पार से नहीं आई है. हम आपके पड़ोसी हैं; हम आपके अंदर-बाहर का जानते हैं. अल्लाहु अकबर. ”

पाकिस्‍तान के चौकियों पर अफगानिस्‍तान का कब्‍जा

बता दें कि अफगानिस्तान ने गुरुवार को सीमा क्षेत्र में पाकिस्‍तान के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की. इस दौरान अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि उन्‍होंने दुश्‍मन की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया है. इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कार्रवाई के दौरान कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, कई हताहत भी हुए है, जबकि कुछ को जिंदा भी पकड़ लिया गया है.

इसे भी पढें:-‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ तक पहुंचे भारत-इजरायल के रि‍श्‍ते, नेतन्याहू ने खास अंदाज में दी पीएम मोदी को विदाई

Latest News

सऊदी अरब ने भारत समेत 39 देशों से पोल्ट्री, अंडों के आयात पर लगाई रोक, अचानक क्यों लिया बड़ा फैसला?

Saudi Arabia: सऊदी अरब ने बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए बड़ा फैसला किया है. 40 देशों...

More Articles Like This

Exit mobile version