भारत के साथ कारोबारी संबंध को लेकर PAK का फिर छलका दर्द, डिप्टी PM बोले- “भारी टैक्सों के कारण भारत-पाकिस्तान…”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Islamabad: इस समय पाकिस्तान बुरे दौर से गुजर रहा है. देश के हालात बेहद खराब है. इसी बीच कंगाल पाकिस्तान का भारत के साथ कारोबारी संबंध न होने का दर्द एक बार फिर से छलका है. पाकिस्तान के डिप्‍टी पीएम इशाक डार (Ishaq Dar) ने कहा है कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत द्वारा शुल्क लगाने का फैसला किया, जिसके कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 2019 से निलंबित हैं. शनिवार को नेशनल असेंबली में इशाक डार ने कहा, पुलवामा के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया. भारत ने कश्मीर बस सेवा व व्यापार को भी निलंबित कर दिया.

इशाक डार ने आगे कहा, हम भारत के साथ जम्मू-कश्मीर समेत सभी मुद्दों के निपटारे के लिए लगातार रचनात्मक व परिणाम देने वाली वार्ता की वकालत कर रहे हैं. अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को संसद की तरफ से खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ संबंध शिथिल कर दिए थे. अब यह भारत पर निर्भर करता है कि वह शांति व संवाद के लिए उपयुक्त माहौल तैयार करे.  वहीं, इस पूरे मामले पर शुरू से ही भारत कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी की तरह संबंधों की इच्छा रखता है. लेकिन, इसके लिए आतंक व शत्रुता मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद पर है.

ये भी पढ़े: Singapore Airlines: लंदन से सिंगापुर जा रहे विमान में टर्बुलेंस, एक यात्री की मौत, बैंकॉक में लैंडिंग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version