पेरिस में ओलंपिक की हुई रंगारंग शुरुआत, भारतीय दल में पीवी सिंधु और शरत कमल ने लहराया तिरंगा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से हो चुकी है. इस साल फ्रांस की राजधानी पेरिस ओलंपिक 2024 की मेजबानी कर रहा है. ओलंपिक खेलों में दुनियाभर के कुल 10,500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.

26 जुलाई, शुक्रवार को ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी का नजारा देखते ही बन रहा था.

इस साल ओलंपिक में कुल 117 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. वहीं, ओपनिंग सेरेमनी में केवल 78 खिलाड़ियों ने शिरकत की.

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारतीय महिलाएं साड़ी में नजर आईं. वहीं, पुरुष एथलीट्स कुर्ते में दिखाई दिए.

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान एथलीट्स में खूब जोश देखने को मिला. इस दौरान हर कोई बारिश का लुफ्त उठाते नजर आया.

ओलंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जहां ओपनिंग सेरेमनी किसी मौदान में नहीं बल्कि नदी पर कराया गया. ये समाहोर पेरिस के सीन नदी पर हुआ.

उद्घाटन समारोह में दुनियाभर से लाखों लोग पहुंचे थे. वहीं, मशहूर सिंगर लेडी गागा और आरियाना ग्रांडे ने अपनी सानदार परफॉर्मेंस से समा बांधा.

ओपनिंग सेरेमनी में 84वें नंबर पर भारतीय दल ने सीन नदी में परेड की. इस दौरान पीवी सिंधु और अचंता शरत कमल तिंरगा लहराते नजर आए.

ओपनिंग सेरेमनी में पेरिस की शान एफिल टॉवर के लाइट शो ने महफिल में चार चांद लगा दिए.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में प्लेन क्रैश, हादसे के वजह से जंगल में लगी आग, कई लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version