पेरू में सोने की खदान से अगवा किए गए 13 सुरक्षा गार्ड्स के शव बरामद, अनौपचारिक खनन कर्मियों पर लगा आरोप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Peru Gold Mine Violence: पेरू में सोने की प्रमुख खदान से करीब एक सप्ताह पहले अपहृत किए गए 13 सुरक्षा गार्ड के शव रविवार को बरामद कर लिए गए हैं. सोने की खदान, ला पोडेरोसा द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि खोज और बचाव दल ने खदान में कर्मचारियों के शव बरामद किए है.

पेरु में सुरक्षा गार्ड्स की मौत ऐसे समय में हुई है, जब दक्षिण अमेरिकी देश के महत्वपूर्ण खनन उद्योग में हिंसा बढ़ी हुई है. वहीं, खनन करने वाली कंपनियों ने सुरक्षा गार्डो के अपहरण का आरोप अनौपचारिक खनन कर्मियों पर लगाया, जो कथित तौर पर आपराधिक गिरोहों से जुड़े थे.

विशेष पुलिस बल को किया गया तैनात

खनन कंपनी का आरोप है कि अनौपचारिक खनन कर्मियों ने 26 अप्रैल को सोने की खदान पर घात लगाकर हमला किया था. वहीं, पेरू के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसने इन जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया है.

कंपनी ने दी जानकारी

इसके अलावा, इस मामले में पेरू की राजधानी लीमा स्थित निजी कंपनी ला पोडेरोसा ने बड़ी जानकारी दी है. उन्‍होंने कहा पेरू के सुदूर उत्तर-पश्चिमी शहर पाटाज में खदान पर नियंत्रण के लिए लड़ रहे आपराधिक समूहों ने 1980 में कंपनी शुरू होने के बाद से अब तक कंपनी के 39 श्रमिकों की हत्या कर दी है, जिनमें वर्तमान में मारे गए 13 लोग भी शामिल हैं.

इसे भी पढें:-अमेरिका के धमकियों को ईरान ने किया नजरअंदाज, ठोस ईंधन वाली नई बैलिस्टिक मिसाइल का किया अनावरण

Latest News

‘अमेरिकियों की लड़ाई और कठिन होगी!’ ट्रंप के जलवायु फैसले को रद्द करने की घोषणा पर ओबामा ने दी प्रतिक्रिया

Washington: ट्रंप के साल 2009 में किए गए महत्वपूर्ण जलवायु संबंधी फैसले को रद्द करने की घोषणा पर पूर्व...

More Articles Like This

Exit mobile version