रेस्टोरेंट-बार में बर्थडे पार्टी के दौरान लगी भीषण आग, 10 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

Peru: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के पूनो क्षेत्र के हुआनकेन प्रांत में दिल दहला देने वाले हादसे से हडकंप मच गया है. हुआनकेन शहर के एक रेस्टोरेंट-बार में गुरुवार रात को बर्थडे पार्टी के दौरान भीषण आग लग गई. इस हादसे में 10 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में 8 लड़के और 2 लड़कियां शामिल थीं. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार ज़्यादातर मृतक लोकल यूनिवर्सिटी के छात्र थे जो इस पार्टी में शामिल हुए थे.

आग में झुलसने से 3 अन्य लोग घायल 

भीषण आग में झुलसने की वजह से 3 अन्य लोग घायल भी हुए हैं. उन्हें तुरंत नज़दीकी अस्पातल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल तीनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. आग लगते ही रेस्टोरेंट में हंगामा मच गया और लोग चीखते हुए अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. आग की लपटें इतनी तेज़ रफ्तार से फैलीं कि घटनास्थल के साथ ही आस-पास के घरों में भी धुआँ भर गया.

आग की सूचना के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी

आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. आग लगने की सूचना के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई थी. मौके पर लोगों की काफी भीड जुट गई थी. इससे भी आग बझाने में दमकलकर्मियों को कडी मशक्कत करनी पडी. हुआनकेन के मेयर वेलेरियो टापिया ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों को सहायता देने का वादा भी किया है.

मामले की जांच के लिए एक समिति गठित

प्रशासन ने इस दर्दनाक मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है जिसने तुरंत जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हादसा संभवतः गैस टैंक या सिलेंडर में धमाके की वजह से हुआ होगा. यह घटना पेरू में सुरक्षा मानकों और सार्वजनिक स्थानों पर आपातकालीन निकास व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है.

इसे भी पढ़ें. सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा Indigo Flight रद्द होने का मामला, पूरे संकट पर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version