भीषण बम धमाके में 9 लोगों की मौत, 4 घायल, आतंकियों ने सुरक्षा बलों को बनाया निशाना

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक भीषण बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल बताए जा रहे हैं. जिनमें अधिकांश कानून प्रवर्तन अधिकारी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक गुरूवार को आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर सड़क पर एक उपकरण लगाया था. बम धमाके से पूरा इलाका दहला गया.

घायल अधिकारियों की हालत गंभीर

पुलिस अधिकारी मियां सईद ने बताया कि यह विस्फोट विशेष रूप से पुलिस और सुरक्षाबलों के अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए कैपिटल सिटी में किया गया था. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जिस विस्फोटक उपकरण का उपयोग किया गया था, वह पुलिस वैन के रास्ते में लगाया गया था. उन्होंने कहा कि घायल अधिकारियों की हालत गंभीर बनी हुई है. बम विस्फोट के बाद तुरंत बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर तैनात किया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

यह पाकिस्तान में हाल ही में हुआ अकेला धमाका नहीं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मसूद बंगश ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल की जांच में लगे हुए हैं और साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं. यह पाकिस्तान में हाल ही में हुआ अकेला धमाका नहीं है. इससे पहले 30 सितंबर को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स हेडक्वार्टर के पास की एक सड़क पर भी शक्तिशाली विस्फोट हुआ था. उस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई थी और 32 घायल हो गए थे.

सभी घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया था

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने भी क्वेटा में हुए धमाकों में मृतकों की संख्या की पुष्टि की थी. बताया था कि सभी घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया था. पाकिस्तान में सुरक्षा बलों को लगातार निशाना बनाने वाली ये घटनाएँ गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें. Sonam Wangchuk की पत्नी ने खटखटाया SC का दरवाजा, गिरफ्तारी को बताया गैर कानूनी

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This