थाईलैंड के हमलों में 19 कंबोडियाई नागरिकों की मौत, झड़प के 15वें दिन रक्षा मंत्री ने जारी किया आंकड़ा!

Phnom Penh: कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध जारी है. थाईलैंड की ओर से किए गए हमलों में कंबोडिया में मरने वाले आम लोगों की संख्या बढ़कर 19 तक पहुंच गई है. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. 79 आम लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी कंबोडिया के रक्षा मंत्री ने दी. उन्होंने बताया कि इसी के साथ ही यह झड़प 15वें दिन में प्रवेश कर गई है.

20 दिसंबर को 19 मौतों का आंकड़ा

कंबोडिया के रक्षा मंत्री ने बताया कि थाईलैंड के साथ फिर से शुरू हुए बॉर्डर विवाद के 15वें दिन तक कंबोडिया में मरने वाले आम लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने बताया कि 20 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार 6 बजे तक 19 मौतों का आंकड़ा सामने आया है. कंबोडिया-थाईलैंड सीमा विवाद 7 दिसंबर से फिर से शुरू हो गया है. जिससे दोनों तरफ के लोगों की मौत हुई है.

ट्रंप ने दोनों देशों के बीच कराई थी सीजफायर

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराई थी. हालांकि कुछ ही महीने के भीतर यह सीजफायर समझौता टूट गया और दोनों देश फिर से जंग के मैदान में उतर गए हैं. कंबोडिया के गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक इस विवाद की वजह से अब तक 510,000 से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है. 19 दिसंबर 2025 को कंबोडिया के ओद्दार मींचे प्रांत में थाईलैंड की आर्टिलरी गोलाबारी से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया.

सीमा संघर्ष 15वें दिन में प्रवेश

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार थाईलैंड के साथ फिर से शुरू हुए सीमा संघर्ष के 15वें दिन में प्रवेश करने के साथ ही कंबोडिया में आम लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 19 हो गया है. कंबोडिया ने शनिवार को कहा था कि थाई सैनिकों ने कंबोडियाई इलाके के अंदर एक कंक्रीट पुल पर बम गिराने के लिए एफ16 फाइटर जेट का इस्तेमाल किया. लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने कहा कि रात 10.58 बजे थाई मिलिट्री ने दो बम गिराने के लिए एक एफ16 फाइटर जेट भेजा, जिससे ओद्दार मीनचे प्रांत के चोंग काल जिले और सिएम रीप प्रांत के श्री स्नाम जिले के बीच सीमा क्षेत्र में ओ जिक ब्रिज तबाह हो गया.

इसे भी पढ़ें. UP: CM योगी ने कहा- पिछली सरकारों के माफिया राज के कारण बर्बाद हो गया था कॉपरेटिव क्षेत्र

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version