थाईलैंड की नई पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा…

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Congratulates Patongtarn Shinawatra: रविवार को थाई नरेश वजिरालोंगकोर्न से मंजूरी मिलने के बाद पैटोंगटार्न शिनावात्रा देश की प्रधानमंत्री बन गई है. दरअसल बीते दिनों थाईलैंड की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम श्रेथा थाविसिन को नैतिकता उल्‍लंघन के वजह से पद से बर्खास्‍त कर दिया था. जिसमें बाद शुक्रवार को थाई संसद ने पूर्व पीएम थाकसिन शिनावात्रा की बेटी और फेउ थाई पार्टी की नेता पैटोंगटार्न शिनावात्रा को नया पीएम चुना था. वहीं अब थाई के राजा से मंजूरी मिलने बाद 37 साल की पैटोंगटार्न को देश के नए पीएम के रूप में नियुक्‍त कर दिया है. ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स के जरिए उन्हें बधाई दी.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक पोस्‍ट कर थाईलैंड की नई पीएम को बधाई दी. उन्‍होंने लिखा, “थाईलैंड की प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर बधाई हो, पैतोंगटार्न शिनावात्रा. आपके बेहद ही सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ. भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने के लिए आपके साथ काम करने के लिए मैं उत्सुक हूं, जो सभ्यतागत, सांस्कृतिक और लोगों के बीच जुड़ाव की मज़बूत नींव पर आधारित हैं.”

पैटोंगटार्न थाईलैंड के इतिहास की सबसे युवा प्रधानमंत्री

पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड के इतिहास की सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गई हैं. उनकी उम्र महज 37 साल है. 21 अगस्त को वह 38 साल की हो जाएंगी. पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री और बिज़नेसमैन थाकसिन शिनावात्रा की छोटी बेटी हैं.वही थाईलैंड की दूसरी महिला पीएम बनी है. इससे पहले उनकी ही बुआ यिंगलक शिनावात्रा थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री रह चुकी है.

ये भी पढ़ें :- Thailand: पैटोंगटार्न को पीएम पद के लिए मिली शाही मंजूरी, बनी सबसे युवा और दूसरी महिला प्रधानमंत्री

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version