MP: जंजीर से बंधे मिले युवक-युवती के अधजले शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: मध्यप्रदेश से सनसीखेज खबर आ रही है. यहां छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना अंतर्गत पहाड़ी पर युवक-युवती के अधजले शव मिले हैं. बताया जा रहा है कि युवक और जंजीर से बंधे थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

घटनास्थल पर पुलिस को मिले मोबाइल
सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल के पास से पुलिस को मृतकों का मोबाइल पड़ा हुआ मिला है, जिसमें उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाया है. इसके अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने मायके आकर उक्त युवक के साथ आत्महत्या की है.

थाने में दर्ज कराई गई थी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट
मालूम हो कि आज सुबह ही लवकुशनगर थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. फिलहाल, पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. उधर, इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version