आपदा प्रंबधन के लिए नेपाल को हेलीकॉप्टर की जरूरत, मदद के लिए आगे आया ये देश

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal: पिछले कुछ साल में नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं के मामलों में इजाफा हुआ है. इन आपदाओं के कारण नेपाल में जान-माल दोनों का ही काफी नुकसान होता है. वहीं नेपाल में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था मज़बूत न होने से काफी परेशानियों को सामना भी करना पड़ता है. नेपाल में आपदा प्रबंधन विभाग और नेपाली सेना ने भी देश में इस मुद्दे को लेकर चिंता जाहिर की है.

साथ आपदा राहत अभियानों के लिए नेपाल की सेना ने 2 हेलीकॉप्टर की भी मांग की है. हालांकि नेपाल सरकार के लिए ऐसा करना आसान नहीं है. इसके लिए नेपाल को वित्‍तीय सहायता की जरूरत है. ऐसे में नेपाल की ओर एक देश ने मदद का हाथ बढ़ाया है.

अमेरिका करेगा नेपाल की मदद

आपदा प्रबंधन के लिए देश की सेना को 2 हेलीकॉप्टर की आपूर्ति के लिए अमेरिका मदद को तैयार हो गया है. हेलीकॉप्‍टर की आवश्‍यकता को पूरा करने के लिए अमेरिका जरूरी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा. वित्‍तीय मदद के लिए अमेरिकी सरकार ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है.

अमेरिका आपदा प्रतिक्रिया के लिए दो हेलीकॉप्टर खरीदने में नेपाल की सेना की मदद करने पर सहमत हो गया है.  ताकि नेपाल अपनी आपदा राहत की तैयारियों को मजबूत कर सके. इसकी जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई. यह खुलासा अमेरिका के प्रबंधन एवं संसाधन राज्य उप सचिव रिचर्ड आर. वर्मा की काठमांडू की एक दिवसीय आधिकारिक दौरे के दौरान हुआ.

हे‍लीकॉप्‍टर के लिए देगा धन

अमेरिकी दूतावास ने खुलासा किया कि अमेरिका ने आपदा प्रबंधन के लिए हेलीकॉप्टर खरीदने में नेपाली सेना की सहायता करने की इच्छा जताई है. नेपाली सेना के पहले सेनाध्यक्ष प्रभुराम शर्मा की अमेरिका यात्रा के दौरान दो हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए अमेरिकी समर्थन का अनुरोध किया था.उप सचिव वर्मा ने बताया कि अमेरिका इन अतिरिक्त हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए धन देने के लिए राजी हो गया है. इससे नेपाल की आपदा प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें :- Thailand: पैटोंगटार्न को पीएम पद के लिए मिली शाही मंजूरी, बनी सबसे युवा और दूसरी महिला प्रधानमंत्री

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version