Male: अवैध रूप से मालदीव में काम कर रहे 22 विदेशी श्रमिक हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मालेः राजधानी माले में छापेमारी के दौरान मालदीव के इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने अवैध रूप से काम कर रहे 22 विदेशियों को हिरासत में लिया है. मालदीव इमिग्रेशन ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि इन लोगों को दो अलग-अलग छापेमारी के दौरान पकड़ा गया.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसको लेकर अधिकारियों को शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद मालदीव इमिग्रेशन ने दोनों जगहों पर छापेमारी की. मालूम हो कि इस साल मई में मालदीव सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के बायोमेट्रिक्स एकत्र करने के लिए एक बहु-एजेंसी अभियान शुरू किया.

तीन वर्षों के अंदर कर लेंगे समस्या का समाधानः मंत्री
मालदीव के गृह सुरक्षा मंत्री अली इहुसन ने अवैध प्रवास के बारे में कहा कि वे अवैध प्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का तीन वर्षों के अंदर समाधान कर लेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version