‘मैंने मलेशिया आकर अपना वादा पूरा किया’, पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित

Kuala Lumpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मलेशिया पहुंचे हुए हैं. कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम उन्हें लेने खुद वहां पहुंचे. इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को अपनी ही कार में बैठा यात्रा की. पीएम मोदी ने वहां भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैंने मलेशिया आकर अपना वादा पूरा किया.

भारतीय फिल्में और तमिल गाने यहां काफी लोकप्रिय

मलेशिया में भारत के लिए बहुत सम्मान और प्यार है. उन्होंने कहा कि 2026 का मेरा पहला दौरा मलेशिया का हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय फिल्में और तमिल गाने यहां काफी लोकप्रिय हैं. मन की बात में भी मैंने मलेशिया का जिक्र किया. मलेशिया के 500 स्कूलों में भारतीय भाषा में पढ़ाई होती है. भारत और मलेशिया की संस्कृति बहुत पुरानी है. उन्होंने कहा कि तमिल की संस्कृति ग्लोबल है.

मलेशिया के साथ भारत का रिश्ता अब नई ऊंचाई पर

मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारे उपराष्ट्रपति डॉ. सीपी राधाकृष्णन, हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर और हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे कई दिग्गज नेता तमिलनाडु से आते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया के साथ भारत का रिश्ता अब नई ऊंचाई पर है. अभी पिछले साल मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम जब नई दिल्ली आए थे. भारत और मलेशिया ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को बेहद मजबूत किया.

भारत-मलेशिया की सफलता ही एशिया की सफलता

भारत की सफलता ही मलेशिया की सफलता है. दोनों देशों एक दूसरे की सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत-मलेशिया की सफलता ही एशिया की सफलता है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यूपीआई मलेशिया में बहुत जल्द आ रहा है. भारत ने पिछले एक दशक में अप्रत्याशित विकास किया है. एयरपोर्ट से लेकर आधुनिक वंदेभारत के ट्रेनों के विकास तक में भारत ने ग्रोथ किया.

मोदी-मोदी के लगे नारे

कार्यक्रम स्थल पर मोदी-मोदी के नारे भी लगे. पीएम मोदी ने कहा कि भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है. इसके साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-इकोसिस्टम बनाने वाला है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल नेटवर्क बनने वाला है.

इसे भी पढ़ें. कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय के बीच बोले PM मोदी- “अब नई ऊंचाई पर है मलेशिया के साथ भारत का रिश्ता”

Latest News

नेपाल: बवाल के बीच PM बालेन शाह को झटका, गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

Nepal Political Crisis: नेपाल में बवाल के बीच प्रधानमंत्री बालेन शाह को बड़ा झटका लगा है. नेपाल के गृह...

More Articles Like This

Exit mobile version