Paris Paralympics के पदक विजेताओं से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, लेकिन अवनि लेखरा नहीं हुईं शामिल, जानिए वजह

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Phone Call To Athletes: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने शानदार शुरुआत की है. अब तक भारत का सफर अच्छा गुजर रहा है. भारतीय एथलीट्स अपने दमदार प्रदर्शन से देश को रोज दिन गौरवान्वित कर रहे हैं. वहीं, अपने देश के जाबाज खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने रुबीना फ्रांसिस, प्रीति पाल, मनीष नरवाल और मोना अग्रवाल से बात की. हालांकि, देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली अवनि लेखरा इसमें शामिल नहीं थी. आइए जानते हैं वजह…

पीएम ने की मनीष नरवाल की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए फोन पर बात की. उन्होंने मनीष नरवाल से बात करते हुए कहा, ‘मनीष आप कैसे हैं? वहां की कोई खास बात बताना चाहेंगे’? पीएम के इस सवाल का जवाब देते हुए मनीष नरवाल ने कहा, ‘सर, यहां मौसम काफी अच्छा है और भारतीय निशानेबाज काफी अच्छी मेहनत करके आए हैं. हम पिछली बार से ज्यादा पदक ही लेकर आएंगे. टीम में काफी खुशी का माहौल है. अवनि ने स्वर्ण से शुरुआत कराई है.’ पीएम ने आगे कहा, मनीष मेरी तरफ से आप लोगों को बहुत-बहुत बधाई.

पीएम ने रुबीना फ्रांसिस को दी बधाई

इसके अलावा पीएम मोदी ने रुबीना फ्रांसिस से बात की और उनका हाल जाना. रुबीना ने कहा, ‘सर हम अच्छे हैं और मैं पिछली बार सातवें स्थान पर रही थी और इस बार कांस्य लाने में सफल रही. मेरे लिए काफी चीजें बदली हैं. मुझे गर्व महसूस हो रहा है.’ पीएम ने आगे कहा, आपको बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए शुभकामनाएं. वहां जो अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं जिनके मुकाबले होने बाकी हैं उन्हें भी मेरी तरफ से शुभकामनाएं देना. आप मेरी तरफ से अवनि को बधाई देना. मैं मौका मिलते ही उनसे बात करूंगा. बहुत-बहुत धन्यवाद.

ये भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: मेडल जीतने की उम्मीद में मैदान पर उतरेंगे ये स्टार खिलाड़ी, जानिए 02 सितंबर का शेड्यूल

अवनि लेखरा नहीं हुईं शामिल

बता दें कि इस दौरान गोल्ड मैडलिस्ट अवनि लेखरा अनुपस्थित रहीं. दरअसल, अवनी पैरालंपिक में किसी अन्य प्रतियोगिता में भाग ले रही थीं. इसी कारण वो पीएम मोदी से फोन पर बात नहीं कर पाईं. हालांकि, पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि वो मौका मिलते ही उनसे बात करेंगे.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version