PM Modi UAE Visit: PM Modi का दो दिवसीय UAE दौरा, पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्धाटन

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज मंगलवार 13 फरवरी 2024 से युक्त अरब अमीरात (UAE) की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे. इस यात्रा के दौरान वो अबू धाबी में बने पहले हिंदू (Abu Dhabi Hindu Temple) मंदिर का उद्घाटन करेंगे. साथ ही यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohammed bin Zayed Al Nahyan) के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर चर्चा करेंगें. बता दें कि ये 2015 के बाद पीएम मोदी की UAE की सातवीं यात्रा होगी.

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे से पहले ट्वीट किया और लिखा, “हमें अपने प्रवासी भारतीयों और दुनिया के साथ भारत के जुड़ाव को गहरा करने के उनके प्रयासों पर बहुत गर्व है. आज शाम, मैं अहलान मोदी कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय प्रवासियों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं! इस यादगार अवसर में आप भी शामिल हों.”

 

UAE में 13 फरवरी का शेड्यूल

पीएम मोदी 11.30 बजे दिल्ली से UAE के लिए रवाना होंगे.
शाम 4 बजे पीएम आबू धाबी पहुंचेंगे.
शाम 4-5:30 के बीच में आबू धाबी में द्विपक्षीय वार्ता होगी.
रात 8-9:30 बजे तक ‘अहलान मोदी’ कम्युनिटी इवेंट होगा. इस इवेंट में पीएम मोदी के साथ यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान रहेंगे.

ये भी पढ़ें- किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू, राजधानी की सभी सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात, पढ़िए अपडेट

UAE में 14 फरवरी का शेड्यूल

सुबह 9.20 पर आबू धाबी में विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग होगी.
1.50-2.10 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में हिस्सा लेंगे.
शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक कार्यक्रम में पीएम मोदी यूएई के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version