टोरंटो में भारतीय मूल की महिला की हत्या से हडकम्प, आरोपी का अरेस्ट वारंट जारी, तलाश में जुटी पुलिस

Toronto: कनाडा के टोरंटो में 30 साल की भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की हत्या से हडकम्प मच गया है. मामले में पुलिस ने पूरे कनाडा में एक संदिग्ध के लिए अरेस्ट वारंट जारी किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी हिमांशी को जानता था. हिमांशी खुराना के अपराधी को ढूंढ़ने के लिए टोरंटो पुलिस यहां के रहने वाले 32 साल के अब्दुल गफूरी की तलाश कर रही है, जो हत्या के बाद से फरार है. उसे पकड़ने के लिए पूरे कनाडा में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

हत्या से बहुत दुखी और सदमे में हैं भारतीय दूतावास

टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टि की और घटना पर हैरानी के साथ दुख जताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि हम टोरंटो में एक युवा भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की हत्या से बहुत दुखी और सदमे में हैं. हम इस गहरे दुख की घड़ी में उनके दुखी परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हैं.

इस मामले पर करीब से नजर रख रहे हैं अधिकारी

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने आगे कहा कि अधिकारी पिछले कुछ दिनों से इस मामले पर करीब से नजर रख रहे हैं और कनाडाई अधिकारियों के साथ मिलकर परिवार को हर मुमकिन मदद दी जा रही है. टोरंटो पुलिस के मुताबिक अधिकारियों को सबसे पहले शुक्रवार देर रात महिला के लापता होने की रिपोर्ट मिलने के बाद अलर्ट किया गया था.

एक गुमशुदा शख्स को लेकर जानकारी

पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को रात करीब 10.41 बजे पुलिस को स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके में एक गुमशुदा शख्स को लेकर जानकारी दी गई. पुलिस घटना की जांच कर रही है और अपराधी की तलाश की जा रही है. मामले में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं आरोपी की तलाश करने के लिए पुलिस ने एक तस्वीर भी साझा की और लोगों से मदद करने की अपील की है. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमने आरोपी की तस्वीर सार्वजनिक की है. यदि किसी को उसके ठिकाने की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें. Pakistan: पाक में बढ़ रहा बवाल, अडियाला जेल के पास इमरान खान की बहनों ने दिया धरना, कहा…

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version